गार्डनिंग में है पैसा बचाना तो न करें ये 5 गलतियां, बिगिनर्स के लिए खास टिप्स

Published : Aug 22, 2026, 05:44 PM IST
Gardening Mistakes for Beginners

सार

Gardening Mistakes for Beginners: गार्डनिंग शुरू करते समय बेवजह पैसा खर्च करने से बचना है तो इन 6 गलतियों से जरूर बचें। गमले, फर्टिलाइजर और महंगे पौधे खरीदने से पहले जानें बिगिनर्स के लिए आसान गार्डनिंग टिप्स।

अगर आप गार्डन का शौक रखते हैं, तो सबसे पहले उसके बारे में बारीकियों को समझना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो न सिर्फ इससे आपका पैसा बर्बाद होगा बल्कि सही जानकारी न होने से पौधे भी खराब हो सकते हैं। अगर आप भी घर के बालकनी या गार्डन में पौधे लगाना शुरू करना चाहते हैं, तो इन 6 मिस्टेक्स को करने से जरूर बचें।

ज्यादा गमले ना खरीदें

घर नया है और एक भी गमला नहीं है, तो गार्डनिंग की शुरुआत करने के दौरान आपको तुरंत बहुत सारे गमले नहीं खरीदने चाहिए। आप जगह के हिसाब से गमले खरीदें। छोटे पौधे के लिए आप पुराने डिब्बे या अन्य कंटेनर भी यूज कर सकती हैं।

और पढ़ें: Clay Pot Fountain: 100 रु. के अंदर पुराने मटकों से बनाएं बालकनी फाउंटेन, पौधों के बीच गूंजेगी पानी की आवाज

ज्यादा फर्टिलाइजर खरीदने से बचें

अधिक मात्रा में फर्टिलाइजर ना खरीदें। सिर्फ फर्टिलाइजर की मदद से ही पौधे खूब ग्रो नहीं करते हैं। हर पौधे के लिए अलग-अलग फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है। ये आपका बजट बिगाड़ सकता है बल्कि इससे पौधे जल भी सकते हैं। आप शुरुआत में घर में ही खाद बनाने की कोशिश करें। रसोई से निकलने वाले जैविक कचरे को कंपोस्ट करने की तैयारी करें। ऐसे न सिर्फ पौधों को पोषण मिलेगा बल्कि आपको एक सस्ता विकल्प मिल जाएगा।

महंगे पौधे खरीदने से बचें

अगर कोई पौधा बहुत खूबसूरत दिख रहा है सिर्फ इसीलिए उसे ना खरीदें। पहले पता करें कि उस पौधों को कितनी धूप पानी और जगह की जरूरत पड़ेगी। अगर आप बिगिनर हैं, तो पौधे खरीदने से पहले उसके बारे में जानकारी लें और तभी उसे पर खर्च करें।

जरूरत से ज्यादा पानी न दें

पौधों को ज्यादा पानी देना भी नुकसान पहुंचाता है। जरूरी नहीं है कि रोजाना सुबह औा शाम को आप पानी दें। पौधे की मिट्टी अगर गिली है, तो शाम को पानी देने से बचें।

हर गार्डनिंग टूल खरीद लेना

शुरुआत में महंगे गार्डनिंग टूल्स का पूरा सेट खरीदने की गलती न करें। छोटी कैंची, खुरपी और पानी देने वाला कैन का ही केवल इस्तेमाल करें। अगर जरूरत पड़े तो नए टूल्स खरीद सकते हैं।

और पढ़ें: Multi Level Planter Design: छोटे पौधों को डेकोर के लिए देखें मल्टी लेवल प्लांटर, आउटडोर गार्डन का बदलेगा लुक

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Multi Level Planter Design: छोटे पौधों को डेकोर के लिए देखें मल्टी लेवल प्लांटर, आउटडोर गार्डन का बदलेगा लुक
मानसून में रबर प्लांट की ये गलती पड़ सकती है भारी, सूखने लगेगा हरा-भरा पौधा!