Curry Leaf Plant Growth: करी पत्ता के पौधे में डालें ये चीज, तेजी से आएंगी नई पत्तियां

Published : May 31, 2026, 12:30 PM IST
gardening hacks curry leaf plant care use kitchen ingredient for bushy growth

सार

Gardening Hacks: करी पत्ता के पौधे की ग्रोथ के लिए क्या ट्रिक्स अपनाई जा सकती है? घर में लगे करी पत्ता के पौधे को हरा भरा रखने के लिए क्या करना चाहिए? करी पत्ता का पौधा कितने दिनों में बढ़ता है? 

Curry Leaf Plant Care: करी पत्ता या फिर मीठा नीम का पेड़ तकरीबन सभी के घरों में मिलता है। कोई इसे गार्डन में लगाता है तो कोई गमले में। हालांकि, कई बार ये शिकायत भी सामने आती है कि घर में लगा करी पत्ता का पौधा सूख गया या फिर उसमें पत्तियां नहीं आ रही हैं। वैसे, आपको बता दें कि जरा सी मेहनत और रसोई में मौजूद एक स्पेशल खाद से आप अपने घर में लगे करी पत्ता के पौधे को हरा-भरा और घना कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे घरा करने के तरीके को डिटेल में...

करी पत्ता के पौधे की देखभाल कैसे करें?

खाने का स्वाद मजेदार बनाने के लिए ज्यादातर लोग करी पत्ता का तड़का लगाते हैं। ऐसे में हर घर-आंगन में करी पत्ता का पौधा देखने मिलता है। हालांकि, कईयों को शिकायत होती है कि उनके यहां लगा करी पत्ता का पौधा मुरझा गया या फिर सूख गया है या उसमें नई पत्तियां नहीं आ रही हैं। ऐसे में गार्डनिंग एक्सपर्ट डॉ. मयूर मंडराह जो एक्स आर्मी मेजर हैं, ने करी पत्ता के पौधे को हरा भरा बनाने के लिए कुछ आसान ट्रिक्स शेयर किए है। उन्होंने कुछ तरीके बताएं हैं, जिससे घर में लगा करी पत्ता का पौधा एकदम झाड़ जैसे दिखेगा। आइए, जानते हैं कुछ आसान तरीके...

ये भी पढ़ें.. Modern TV Unit Design: मेहमान पूछेंगे सीक्रेट, छोटे हॉल के लिए वॉल टीवी यूनिट डिजाइन

1. करी पत्ता के पौधे की जड़ों को फैलने के लिए काफी जगह चाहिए होती है, इसलिए इसे घर में लगाने के लिए करीब 10 या 12 इंच का गमला होना चाहिए। अगर आप प्लास्टिक की जगह मिट्टी का गमला यूज करेंगे तो ये बेस्ट होगा। मिट्टी के गमले की वजह से पौधे में नमी बनी रहती है। पौधा लगाने के पहले एक बात ध्यान रखे कि गमले के नीचे एक छेद जरूर हो ताकि पानी बाहर निकल सकें।

2. करी पत्ता का पौधा लगाने के लिए ऐसी मिट्टी का यूज करें जो नमी को सोख सके। इसके लिए आप 50 फीसदी नॉर्मल बगीचे की मिट्टी, 30 फीसदी कोकोपीट और 20 प्रतिशत रेत का यूज करें। इस तरह की मिक्स मिट्टी में पौधा लगाने से गमले में पानी जमा नहीं होगा और पौधे की जड़ों को भी ऑक्सीजन मिलता रहेगा।

3. गार्डनिंग एक्सपर्ट का कहना है कि करी पत्ता के पौधे में केमिकल खाद न डाले। पौधे में किचन में मौजूद छाछ डाल सकते हैं। आप इसमें 2-3 दिन पुरानी खट्टी छाछ को एक छोटी बाल्टी में साफ पानी में मिलकर इसे गमले में डाल दें। छाछ का थोड़ा पानी पत्तियों पर भी छिटक दें। इससे पौधे में लगने वाले फंगस या कीड़े खत्म हो जाएंगे और पौधा दोगुनी तेजी से बढ़ेगा।

 

4. गार्डनिंग एक्सपर्ट का कहना है कि करी पत्ता का पौधे जैसे-जैसे बढ़ता है, इसमें सफेद फूल और बीज आने लगते हैं। इन्हें तुरंत काट दें ताकि पौधे को बढ़ने में दिक्कत न हो। अगर आप इसे नहीं हटाते हैं तो पौधे को ग्रोथ रूक जाएगी, क्योंकि इसकी सारी एनर्जी फूल और बीज को बढ़ाने में चली जाएगी।

ये भी पढ़ें.. Tulsi Plant Hacks: तेजी से बढ़ेगा तुलसी का पौधा, बस अपनाएं 2 स्मार्ट ट्रिक्स

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Summer Gardening Tips: गर्मियों में जल्दी ड्राई हो रही मिट्टी और पौधे भी जा रहे हैं झुलस? अपनाएं ये समर गार्डनिंग टिप्स
Potato Peels Gardening Hacks: आलू के छिलके फेंकें नहीं, गार्डनिंग के लिए 6 स्मार्ट यूज