Premium Grow Bags DIY: पुराने आटा बैग से बनाएं ग्रो-बैग, ₹10 लगेगी लागत

Published : Mar 01, 2026, 07:30 AM IST
होममेड ग्रो-बैग

सार

Gardening Grow Bag Ideas for Small space: थोड़ी सी क्रिएटिविटी और स्मार्ट सोच से आप पुराने आटा बैग को प्रीमियम ग्रो-बैग में बदल सकती हैं। यह न सिर्फ पैसे बचाएगा, बल्कि आपके होम गार्डन को इको-फ्रेंडली और स्टाइलिश भी बनाएगा।

आजकल होम गार्डनिंग(Home Gardening) सिर्फ शौक नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन मार्केट में मिलने वाले प्रीमियम ग्रो बैग (Premium Grow Bags) अक्सर महंगे होते हैं। अगर आप कम बजट में स्मार्ट और टिकाऊ ऑप्शन चाहती हैं, तो घर में पड़े पुराने आटा बैग (Atta Bags) से ही शानदार DIY ग्रो-बैग तैयार कर सकती हैं। सही तरीके से बनाया जाए तो ये ग्रो-बैग 6–12 महीने तक आराम से चल सकते हैं।

किन आटा बैग का करें DIY ग्रो-बैग के लिए इस्तेमाल

  • प्लास्टिक कोटेड मजबूत आटा बैग
  • 10kg या 25kg वाले मोटे बैग
  • फटे हुए या पतले बैग से बचें
  • जितना मोटा बैग होगा, उतना टिकाऊ ग्रो-बैग बनेगा

और पढ़ें -  तुलसी प्लांट में नमक डालने से क्या होगा? सच्चाई चौंका देगी

कैसे बनाएं प्रीमियम ग्रो-बैग (Step-by-Step) 

  1. सबसे पहले बैग को अंदर से साफ करें। आटे की धूल पूरी तरह झाड़ लें।
  2. अब बैग को डबल फोल्ड करें। ऊपरी हिस्से को 2–3 बार मोड़ दें, इससे बैग मजबूत रहेगा और लुक भी साफ आएगा।
  3. अब ड्रेनेज होल बनाएं। नीचे 4–6 छोटे छेद करें। ध्यान रखें पानी निकासी जरूरी है, वरना जड़ें सड़ सकती हैं।
  4. हमेशा साइड सपोर्ट दें। अगर बैग पतला है, तो अंदर कार्डबोर्ड या पुराना कपड़ा लाइनिंग के तौर पर लगा सकती हैं।
  5. मिट्टी भरने के लिए मिश्रण तैयार करने के लिए 40% गार्डन सॉइल, 30% कोकोपीट, 20% कम्पोस्ट, 10% रेत चुनें। यह मिक्सचर पौधों को सही न्यूट्रिशन देगा।

किन पौधों के लिए बेस्ट है?

  • धनिया – Coriander
  • मेथी – Fenugreek 
  • पालक – Spinach 
  • टमाटर – Tomato 
  • मिर्च – Chilli
  • बैंगन – Brinjal

छोटे से मीडियम रूट वाले पौधों के लिए यह DIY ग्रो-बैग परफेक्ट है।

और पढ़ें - नारियल भूसी के 5 यूज, गार्डन में देंगे डबल वेजिटेबल 

ग्रो-बैग को प्रीमियम लुक कैसे दें?

आप अब बाहर से जूट कपड़ा लपेट सकते हैं। इसपर पेंट या फैब्रिक कलर से डिजाइन बनाएं और लकड़ी के स्टैंड पर रखेंगी तो सुंदर दिखेंगी। इससे आपका बालकनी गार्डन इंस्टाग्राम-रेडी लगेगा। मार्केट में 12×12 इंच का प्रीमियम ग्रो बैग ₹150–₹300 तक मिलता है। वहीं DIY आटा बैग ग्रो-बैग लगभग फ्री या ₹10–₹20 लागत में तैयार हो सकता है। 10 बैग बनाने पर ₹1500–₹2500 तक की बचत संभव है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

मोटी-तीखी हरी मिर्च भर-भर के आएगी, बस प्लांट में डालें ये देसी खाद
Plants Care in Holi: होली के रंग पौधों में लग जाए तो अपनाएं ये 5 असरदार तरीके