
ओला बारिश (हेलस्टॉर्म) बगीचे के लिए सबसे बड़ा खतरा होती है। भारी ओले पत्तियों को फाड़ देते हैं, कोमल टहनियां टूट जाती हैं और मिट्टी की नमी भी अचानक बदल जाती है। कई बार पूरी मेहनत से बनाया गया होम गार्डन एक ही रात में बर्बाद होता हुआ दिखता है। लेकिन अच्छी खबर यह है पौधे बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं, और यदि सही समय पर सही कदम उठाए जाएँ तो 70–90% प्लांट्स को वापस हेल्दी बनाया जा सकता है। यहां दिए गए 5 साइंटिफिक और आसान ट्रिक्स से आप अपने उजड़े हुए गार्डन को फिर से हरा-भरा कर सकते हैं।
ओला पड़ते ही सबसे ज्यादा नुकसान कोमल पत्तियों और नई टहनियों को होता है। टूटे हिस्से पौधे में इन्फेक्शन की शुरुआत करते हैं और पानी को गलत दिशा में रोकते हैं।कैंची/प्रूनर को साफ करके डैमेज्ड पत्ते, आधी टूटी टहनियां और गले हुए डंठल काट दें। कट लगाने के बाद प्लांट को दो दिन धूप से दूर रखें ताकि यह शॉक से बाहर आ सके। कट किए गए हिस्सों पर हल्की नीम ऑयल स्प्रे डालें, यह फंगस रोकता है। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि साफ-सुथरा प्लांट जल्दी नई ग्रोथ देता है और एनर्जी वेस्ट नहीं होती।
और पढ़ें - 4×4 फीट बालकनी में बनाएं वेजिटेबल गार्डन, 6 स्टेप आएंगे काम
ओला गिरने से मिट्टी सख्त हो जाती है और सतह पर ठंडा पानी जमा हो जाता है। यह जड़ों को शॉक देता है। ऊपर की 1–2 इंच मिट्टी को हाथ से ढीला कर दें। एक पतली परत कंपोस्ट और कोकोपीट की मिलाकर डालें। पोशक तत्व वापस एक्टिव हो जाते हैं और जड़ों को गर्माहट मिलती है। ओले मिट्टी के माइक्रोब्स मार देते हैं। ऐसे में कंपोस्ट उन्हें वापस एक्टिव कर देता है।
ओला बारिश के बाद पौधे “शॉक मोड” में चले जाते हैं, जिसमें वे न तो नई पत्तियाँ बनाते हैं और न पानी सोखते हैं। ऐसे में घर में आसान एंटी-शॉक स्प्रे बनाएं। 1 लीटर पानी, 1 चम्मच एप्सम साल्ट, 5–7 बूंद नीम तेल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल (वैकल्पिक) लें। इसे प्लांट पर हल्का-सा मिस्ट की तरह छिड़कें। इससे पत्तियों का ग्रीन कलर वापस आता है पौधा तेजी से रिकवर होता है फंगस बनने से बचाव होता है।
और पढ़ें - हीट से बचाएं प्लांट, काम आएंगे 6 समर गार्डनिंग हैक
ओला बारिश के बाद पत्तियां नरम, कटाव वाली और कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में सीधी धूप उन्हें और जला सकती है। 2–3 दिन के लिए पौधों को शेड नेट, बालकनी या घर के खुले लेकिन धूप-रहित हिस्से में रखें। पानी सिर्फ हल्का दें, ज्यादा बिल्कुल नहीं। इससे प्लांट शॉक से बाहर आता है और धीरे-धीरे अपनी एनर्जी वापस जुटाता है।
जब प्लांट के टूटे हिस्से निकल जाएं और वह स्टेबल दिखे, तो उसे ग्रोथ बूस्ट देने का समय आ जाता है। रिकवरी फीड के लिए हर 10 दिन में ये चीजें दें। 2 चम्मच मस्टर्ड केक पानी (घोलकर), 1 मुट्ठी वर्मी-कंपोस्ट और थोड़ा सा सीवीड लिक्विड ये तीनों मिलकर पौधे को फास्ट ग्रोथ देते हैं और नई पत्तियां जल्दी निकलती हैं। इससे 3–4 हफ्तों में असर दिखेगा और नई कली, नए हरे पत्ते से मजबूत तना होगा।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.