स्पाइडर प्लांट में कब और कितना खाद डालें? ग्रोथ बढ़ाने के लिए 5 टिप्स

Published : Feb 15, 2026, 05:19 PM IST

Spider Plant Care Tips: स्पाइडर प्लांट की तेज ग्रोथ के लिए सही समय पर सही मात्रा में खाद देना जरूरी है। जानें कब, कितनी और कौन-सी खाद डालें, साथ ही 5 आसान टिप्स जो पौधे को हरा-भरा, घना और तेजी से बढ़ने में मदद करें।

PREV
16

स्पाइडर प्लांट घर में रखने के लिए सबसे आसान और लो-मेंटेनेंस पौधों में से एक माना जाता है। यह हवा को शुद्ध करता है, जल्दी बढ़ता है और कम देखभाल में भी हरा-भरा रहता है। लेकिन अगर सही समय पर सही मात्रा में खाद न दी जाए तो इसकी ग्रोथ रुक सकती है, पत्ते पीले पड़ सकते हैं या नए बेबी प्लांट निकलना बंद हो सकते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि स्पाइडर प्लांट में कब, कितना और किस तरह का पोषण देना चाहिए ताकि यह हमेशा घना और हेल्दी बना रहे।

26

स्पाइडर प्लांट को कब खाद दें

स्पाइडर प्लांट को खाद देने का सबसे अच्छा समय सप्रिंग और गर्मी का मौसम होता है, क्योंकि यही इसका एक्टिव ग्रोथ पीरियड है। इस दौरान हर 15-20 दिन में हल्की मात्रा में खाद देना सही रहता है। सर्दियों में पौधा धीमा बढ़ता है, इसलिए महीने में एक बार या बिल्कुल कम खाद दें।

36

कितनी मात्रा में खाद डालें

  • स्पाइडर प्लांट को ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती।
  • लिक्विड फर्टिलाइजर- 1 चम्मच खाद 1 लीटर पानी में मिलाकर दें
  • ऑर्गेनिक खाद- 1-2 चम्मच महीने में एक बार
  • ज्यादा खाद डालने से जड़ें जल सकती हैं और पौधा सड़ सकता है।
46

कौन-सी खाद सबसे बेहतर है

स्पाइडर प्लांट के लिए हल्की और बैलेंस्ड खाद सबसे अच्छी होती है, जैसे-

  • वर्मी कम्पोस्ट
  • सरसों खली पानी
  • केले के छिलके का पानी
  • लिक्विड NPK (10-10-10)

ये पौधे को नाइट्रोजन, पोटैशियम और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स देते हैं जिससे पत्ते चमकदार और लंबे बनते हैं।

56

खाद डालते समय जरूरी सावधानियां

  • खाद हमेशा गीली मिट्टी में ही डालें-सूखी मिट्टी में डालने से जड़ें जल सकती हैं।
  • खाद डालने के बाद हल्का पानी जरूर दें ताकि पोषक तत्व मिट्टी में फैल जाएं।
  • साथ ही, हर 2-3 महीने में मिट्टी की ऊपरी परत बदलना भी जरूरी है।
66

ग्रोथ बढ़ाने के एक्स्ट्रा टिप्स

  • पौधे को ब्राइट इंडायरेक्ट लाइट में रखें
  • ओवरवॉटरिंग से बचें
  • सूखी पत्तियां काटते रहें
  • छोटे बेबी प्लांट अलग करके नई ग्रोथ बढ़ाएं
  • महीने में एक बार नीम पानी स्प्रे करें
  • इन आसान टिप्स से आपका स्पाइडर प्लांट तेजी से बढ़ेगा और हमेशा फ्रेश व घना दिखेगा।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories