Clay Pot Fountain: 100 रु. के अंदर पुराने मटकों से बनाएं बालकनी फाउंटेन, पौधों के बीच गूंजेगी पानी की आवाज

Published : Aug 21, 2026, 02:02 PM ISTUpdated : Aug 21, 2026, 03:32 PM IST
create fountain using old clay pots

सार

DIY Water Fountain: पुराने मटकों को फेंकने की बजाय उनसे बालकनी या बगीचे में खूबसूरत वॉटर फाउंटेन बनाएं। सिर्फ ₹100-200 के बजट में पौधों के बीच DIY फाउंटेन बनाने का आसान तरीका जानें।

बालकनी या फिर बगीचे में सिर्फ पौधे लगा देना ही पर्याप्त नहीं होता है। अगर आप इसकी खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं, तो मात्र 100 से ₹200 खर्च कर सुंदर फाउंटेन सजाए जा सकते हैं। पौधों और गमले के बीच में पुराने मटकों का इस्तेमाल कर सुंदर फाउंटेन तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर पुराने मटको को किस तरीके से यूज करके बगीचे को सजाया जा सकता है।

फाउंटेन बनाने के लिए जरूरी सामान

  • 2-3 अलग आकार के मिट्टी के मटके
  • एक बड़ा वॉटरप्रूफ टब
  • छोटी सबमर्सिबल वॉटर पंप
  • पानी की पाइप
  • कंकड़ या छोटे सजावटी पत्थर
  • वाटरप्रूफ सीलेंट
  • ड्रिल मशीन या मटके में छेद करने के लिए
  • कुछ छोटे एक्वेटिक प्लांट्स

और पढ़ें: Veggie Gardener बनने का जानें आसान तरीका, कम जगह में उगाएं ताजी और हेल्दी सब्जियां

पुराने मटकों से वॉटर फाउंटेन कैसे बनाएं?

  • पुराने मटकों से वॉटर फाउंटेन बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने बालकनी में सही जगह का चुनाव करना चाहिए, जहां पर पानी गिरने से फर्श या दीवार पर खराब ना हो। फाउंटेन पौधे के बीच में रखना बेस्ट रहेगा।
  • अब आपको पुराने छोटे और बड़े मटके लेने हैं। अगर मटके गंदे हैं, तो उन्हें अच्छी तरीके से साफ कर लें। आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद का रंग भी रंगा सकते हैं। ड्रिल मशीन की मदद से आपको मटके में छेद करने की भी जरूरत पड़ेगी।
  • छेद के पास वाटर प्रूफ सीमेंट लगाएं ताकि अन्य हिस्से से पानी बाहर न निकले। आपको एक वाटरप्रूफ टब लेना चाहिए जिसमें पानी इकट्ठा होता रहे।
  • अगर आपके बाथरूम में कोई टब पुराना पड़ गया है, तो आप उसे साफ करके रंग कर इस्तेमाल कर सकते हैं। टब के अंदर छोटी सबमर्सिबल वॉटर पंप जोड़नी चाहिए।
  • छोटे और बड़े मटकों को इस तरह रखें कि ऊपर से गिरने वाला पानी अगले मटके या नीचे रखे टब में पहुंचे।
  • अब आपको पाइप को ऊपर वाले मटके तक ले जाना है। पंप चालू करने पर पानी पाइप से ऊपर पहुंचेगा और फिर मटकों से होते हुए नीचे टब में आ जाएगा।
  • आसपास आप रंगीन स्टोन, टब में एक्वेटिव प्लांट भी लगा सकते हैं। कम दाम में घर में मटकों से एक्वेरियम बनाएं और सबसे तारीफे पाएं।

और पढ़ें: Lotus Plant Growing Tips: बारिश के पानी से उगाएं कमल, 3 महीने में पॉट बन जाएगा फूलों से गुलजार

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Lotus Plant Growing Tips: बारिश के पानी से उगाएं कमल, 3 महीने में पॉट बन जाएगा फूलों से गुलजार
घर की हवा को बेहतर रखने के लिए लगाएं 5 पौधे, बेडरूम से लेकर हॉल तक जानें सही जगह