
चने का साग सर्दियों की शान होता है। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि कई पोषक तत्वों से भरा होता है। चने की पत्तियों में आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स आदि पाए जाते हैं। चने का साग मार्केट में खरीदने के बजाय आप आसानी से घर में 15 से 20 दिन में तैयार भी कर सकते हैं। घर में गमले या क्यारी में चने का साग आसानी से लगाया जा सकता है। जानिए कुछ सिंपल स्टेप्स।
चना का साग गर्मियों नहीं बल्कि अक्टूबर से नवंबर और जनवरी के अंत से फरवरी तक घर में लगाएं।हल्की ठंड में चना जल्दी और अच्छी ग्रोथ करता है। अगर गर्मियों में चने का साग लगाएं, तो ग्रोथ ठीक प्रकार से नहीं होगी।
चने के साग के लिए देशी चना या काला चना हमेशा इस्तेमाल करना चाहिए। अक्सर मार्केट में पॉलिश चना मिलते हैं, जिससे कि अच्छा साग नहीं उगता। ध्यान रखें कि चना पॉलिश्ड न हों और बीज खाने लायक हो। अच्छे बीज से ही अच्छा साग उगेगा।
चने के बीज को बोने से पहले 8–10 घंटे पानी में भिगोना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ बीज नरम हो जाते हैं बल्कि जर्मिनेशन भी जल्दी होता है। अगर आप सूखे चने मिट्टी में डालेंगे, तो लंबे समय बाद अंकुरण होगा।
भीगे हुए चनों को मिट्टी में 1–1.5 इंच गहराई में बोना चाहिए। ऐसा करने से अंकुरण अच्छे से होता है। सभी बीज को एक जगह डालने की गलती बिल्कुल न करें। हर बीज में 2–3 इंच की दूरी रखना जरूरी है। बीज बोने के बाद ऊपर से हल्की मिट्टी छिड़कर थोड़ा पानी जरूर डाल दें।
और पढ़ें: Basant Panchami 2026: घर में लगाएं पीले फूलों वाले ये 5 पौधे
नोट: हल्का पानी या नमी होना जरूरी है। मिट्टी गीली रहे लेकिन पानी जमा न हो वरना बीज सड़ सकते हैं। गमले को ऐसी जगह रखें जहां 4–5 घंटे धूप आती हो।
बीज बोने के करीब 15–20 दिन बाग पत्तियां साग के लिए तैयार हो जाएंगी। मिट्टी में जैविक खाद जरूर मिलाएं ताकि फ्रेश पत्तियां मिले। 8–10 इंच का पौधा होने पर पत्तियां काट सकते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.