Hanging Basket Vegetable Plants: गमले के अलावा हैंगिंग बास्केट में भी सब्जियां उगाईं जा सकती हैं। यहां देखें 6 चीजों के नाम, जानें इन्हें कैसे लगाएं और देखभाल टिप्स। 

किचन गार्डन की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। खुद के छत पर उगाईं गईं सब्जियां और फल न केवल प्राकृतिक होते हैं बल्कि बजट भी नहीं बिगाड़ते हैं, लेकिन बार कम जगह होने पर ये काम काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में क्यों न Hanging Basket में सब्जियां उगाईं जाएं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसी ही सब्जी की लिस्ट जो हैंगिंग बास्केट में भी आसानी से लगाई जा सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैंगिंग बास्केट में कौन सी सब्जियां उगा सकते हैं ?

टमाटर- हैगिंग बास्केट में ज्यादा भारी किस्म लगाने बचना चाहिए। इसकी बजाय आप टमाटर की छोटी और झूलने वाली किस्म चुनें। ये आसानी से लग जाती हैं। आप इसे 6-8 घंटे की धूप दिखाएं और हर रोज पानी दें।

मिर्च- छोटे गमले से लेकर हैंगिंग बास्केट में मिर्च का पौधा लगाया जा सकता है। हालांकि, इसे पानी और अच्छी धूप की जरूरत होती है।

खीरा- खीरे का पौधा बेल पर आता है। अगर आप इसे हैगिंग बास्केट में लगा रहे हैं तो बुश वाली वैरायटी चुनें। इन्हें नियमित पानी दें, नहीं तो फल कड़वा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- एक भी फूल नहीं झड़ेगा! नींबू के पौधे के लिए अपनाएं ये धांसू उपाय

बैंगन- गर्मियों में बैंगन की पैदावार अच्छी होती है। आप इसकी छोटी किस्म टोकरी में उगा सकते हैं, क्योंकि इन्हें गर्म मौसम ज्यादा पसंद हैं।

सलाद पत्ता- हैंगिंग बास्केट में लेट्यूस भी उगाया जा सकता है, क्योंकि इसकी जड़ें काफी ज्यादा छोटी हैं। गर्मी में फूल जल्दी निकलते हैं हालांकि आप 5-6 घंटे से ज्यादा धूप न दिखाएं। वरना पौधा खराब हो जाएगा।

स्विच चार्ड- रंग बिरंगी डंडियों पर आने वाली ये सब्जी कलरफुल प्लांट का काम करती है। इसे 35-40 डिग्री तापमान में भी आसानी से उगाया जा सकता है। अगर एक बार इसे लगा दिया जाए तो लंबे समय तक फल मिलते रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Free Vegetables Gardening Hacks: डंठलों से उगाएं सब्जियां, गार्डन में लगाएं 6 वेजिटेबल

हैंगिंग बास्केट में पौधे कैसे लगाएं ?

  • अगर आप हैंगिंग टोकरी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसी सब्जी चुनें जिसके लिए मिट्टी ज्यादा न लगती हो
  • मजबूत होले या स्टील हुक वाले ब्रैकेट का इस्तेमाल करें
  • दीवार में मजबूत स्क्रू लगाना न भूलें
  • साधारण मिट्टी की बजाय पीट मॉस या नारियल बुरादा का इस्तेमाल करें
  • हवा-पानी में संतुलन बनाएं रखने के लिए परलाइट या वर्मीक्यूलाइट डालें
  • जैविक खाद का उपयोग करते रहें
  • ड्रिंप सिंचाई की मदद से पानी डालें