Kitchen Garden Ideas Regrowing Vegetables from Stems and roots: अब जब भी आप पुदीना, पालक, चुकंदर, धनिया, मूली या प्याज इस्तेमाल करें, तो उनके डंठल और जड़ों को फेंकें नहीं। थोड़ी-सी मेहनत से आप घर पर ही ताजी सब्जियां उगा सकती हैं।
आजकल किचन गार्डन (kitchen garden) का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लोग ऑर्गेनिक (organic) और केमिकल-फ्री सब्जियां उगाना चाहते हैं, लेकिन कई बार यह नहीं जानते कि रोज़ इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के डंठल (stems) और जड़ों से भी नए पौधे उगाए जा सकते हैं। अगर आप भी किचन वेस्ट (kitchen waste) को यूजफुल बनाना चाहती हैं, तो इन 6 सब्जियों को उनके बचे हुए हिस्सों से आसानी से उगा सकती हैं।
पुदीना (Mint) डंठल से तेजी से बढ़ने वाला पौधा
पुदीना सबसे आसान और फास्ट ग्रोइंग हर्ब (fast growing herb) है। बाजार से लाए पुदीने में से मोटी और हरी डंठल चुनें। नीचे की पत्तियां हटा दें। 4–5 इंच लंबा डंठल पानी से भरे गिलास में डाल दें। 5–7 दिन में जड़ें निकलने लगेंगी। जड़ आने के बाद मिट्टी वाले गमले में ट्रांसफर (transfer) कर दें। हल्की धूप में रखें और मिट्टी हमेशा हल्की गीली रहे।
और पढ़ें - फ्री में उगाएं नींबू प्लांट, 1 ट्रिक से सबसे जल्दी लगेगा Tree
पालक (Spinach) जड़ वाला हिस्सा दोबारा उगाएं
पालक आमतौर पर बीज से उगाई जाती है, लेकिन अगर जड़ वाला हिस्सा बचा है तो उससे नई ग्रोथ हो सकती है। पालक का नीचे का 1–2 इंच हिस्सा जड़ों सहित बचाएं। इसे गमले की मिट्टी में हल्का दबा दें। रोज हल्का पानी दें। कुछ दिनों में नई पत्तियां निकलने लगेंगी, जिन्हें आप दोबारा काटकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
चुकंदर (Beetroot) का ऊपरी हिस्सा काम का
अक्सर लोग चुकंदर का ऊपरी सिरा फेंक देते हैं, लेकिन वहीं से नई पत्तियां उग सकती हैं। चुकंदर का ऊपर वाला 1 इंच हिस्सा काट लें। इसे एक प्लेट में हल्के पानी में रखें। 4–6 दिन में हरी पत्तियां निकलने लगेंगी। बाद में इसे मिट्टी में लगा दें। इससे नया बड़ा चुकंदर नहीं बनेगा, लेकिन पत्तियां सलाद और साग में इस्तेमाल हो सकती हैं।
धनिया (Coriander) को जड़ सहित उगाएं
धनिया की जड़ अगर सलामत है, तो उसे दोबारा लगाया जा सकता है। धनिया का जड़ वाला हिस्सा अलग करें। गमले में अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी भरें और जड़ों को हल्का दबाकर पानी दें। 2–3 हफ्तों में नई कोपलें (new shoots) निकलने लगेंगी।
और पढ़ें - 1Ltr वॉटर बोतल करें रीयूज, उगाएं माइक्रोग्रीन्स और ब्रेकफास्ट में खाएं
मूली (Radish) टॉप कटिंग से नई पत्तियां
मूली का ऊपर वाला हिस्सा (जहां पत्तियां लगी होती हैं) फेंकें नहीं। मूली का 1 इंच टॉप काटें। पानी में रखें या सीधे मिट्टी में लगा दें। कुछ दिनों में नई पत्तियां निकलेंगी। इन पत्तियों का इस्तेमाल पराठे या सब्जी में किया जा सकता है।
प्याज (Onion) का जड़ वाला हिस्सा असली जादू
प्याज उगाना बेहद आसान है। प्याज का नीचे का जड़ वाला 1 इंच हिस्सा काटें। 1 दिन सूखने दें और मिट्टी में 1–2 इंच गहराई पर लगा दें। अब नियमित पानी दें। कुछ ही हफ्तों में नई हरी प्याज (green onion) निकल आएगी।
