
क्या आप भी हर बार धनिया उगाने के लिए बीज खरीदते हैं? तो अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। बाजार से लाए धनिया के हरे डंठल भी दोबारा पौधा उगाने में काम आ सकते हैं। सही तरीके से डंठल तैयार करके पानी और मिट्टी में लगाएं और कुछ ही दिनों में ताजा हरा धनिया पाएं। तो चलिए जानते हैं वेस्ट से बेस्ट प्लांट लगाने के तरीके।
सबसे पहले बाजार से लाए धनिया के ऐसे डंठल चुनें जो हरे, ताजे और मजबूत हों। बहुत ज्यादा मुरझाए या सड़े हुए डंठल यूज न करें। पत्तियों को जरूरत के हिसाब से काटकर अलग कर लें, लेकिन डंठल के निचले हिस्से और जड़ों के पास का भाग बचाकर रखें। यही हिस्सा नई ग्रोथ में मदद करेगा।
एक साफ गिलास या कटोरी में थोड़ा पानी भरें और धनिया के डंठलों का निचला हिस्सा यानी सफेज जड़ वाला भाग उसमें रखें। ध्यान रखें कि केवल नीचे का हिस्सा पानी में डूबा हो, पूरी डंडी नहीं। कंटेनर को ऐसी जगह रखें जहां तेज धूप के बजाय हल्की रोशनी आती हो। हर दिन या एक दिन छोड़कर पानी बदलें।
कुछ दिनों बाद डंठल के निचले हिस्से में छोटी-छोटी सफेद जड़ें दिखाई देने लगेंगी। जब जड़ें थोड़ी बढ़ जाएं और ऊपर से नई हरी पत्तियां निकलने लगें, तब इन्हें मिट्टी में लगाने का समय है। इस दौरान पानी को साफ रखना बहुत जरूरी है, ताकि डंठल सड़ने न लगें।
इसे भी पढ़ें- Glass Reuse Planter Ideas: टूटे गिलास का दिखेगा ऐसा कमाल, स्पाइडर प्लांट से पर्पल लीफ तक लगेंगे लाजवाब
गमले में भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी लें। मिट्टी में हल्की नमी रखें और जड़ वाले डंठल को बहुत गहराई में न दबाएं। जड़ों वाला हिस्सा मिट्टी में और ऊपर की नई ग्रोथ बाहर रखें। पौधे को शुरुआती दिनों में सीधी तेज धूप से बचाएं और जरूरत के अनुसार पानी दें।
पौधे को रोज कुछ घंटे हल्की धूप या पर्याप्त रोशनी दें। मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी न डालें। जब नई पत्तियां अच्छी तरह आ जाएं, तो ऊपर से जरूरत भर धनिया काटें। नीचे का हिस्सा बचाने पर पौधे से आगे भी नई पत्तियां मिल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Succulent Decor का नया ट्रेंड! गमले छोड़ इन यूनिक तरीकों से सजाएं पौधे
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.