
आजकल लोग घर को नेचुरल और एस्थेटिक लुक देने के लिए इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल खूब कर रहे हैं। लेकिन अगर आप अपने पौधों को सिर्फ गमले में रखने की बजाय कुछ यूनिक और आर्टिस्टिक बनाना चाहते हैं, तो जापानी तकनीक ‘कोकेडामा’ आपके लिए परफेक्ट आइडिया हो सकती है। कोकेडामा एक पारंपरिक जापानी गार्डनिंग तकनीक है, जिसमें पौधों को मिट्टी की गेंद और मॉस में लपेटकर सजाया जाता है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है और घर को मिनिमल व प्रीमियम लुक देता है।
‘कोकेडामा’ का मतलब होता है 'मॉस बॉल'। इसमें पौधे की जड़ों को मिट्टी की गोल गेंद में सेट किया जाता है और फिर उसे मॉस से कवर करके धागे से बांध दिया जाता है। इसे टेबल पर सजाया जा सकता है या धागे की मदद से खिड़की के पास लटकाया भी जा सकता है।
कोकेडामा उन पौधों के लिए अच्छा माना जाता है जिन्हें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन नमी ज्यादा चाहिए। मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट,फिलोडेंड्रॉन या सक्यूलेंट्स ये पौधे इस तकनीक में काफी सुंदर दिखते हैं।
और पढ़ें: Plants for Gen Z: इंस्टा रेडी और एस्थेटिक रूम डेकोर के लिए 5 बेस्ट प्लांट्स
1. मॉस को भिगोएं
सबसे पहले मॉस शीट को हल्के गर्म पानी में भिगो दें ताकि वह नरम हो जाए।
2. मिट्टी की बॉल तैयार करें
एक बाउल में पीट मॉस और मिट्टी मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त गेंद जैसा आकार बना लें।
3. पौधा सेट करें
अब मिट्टी की गेंद को बीच से खोलें और उसमें पौधे की जड़ों को रखें। फिर गेंद को दोबारा गोल आकार दे दें।
4. मॉस से कवर करें
भीगी हुई मॉस शीट को फैलाकर मिट्टी की गेंद को उसमें लपेटें।
5. धागे से बांधें
अब धागे या फिशिंग लाइन से इसे कई दिशाओं में अच्छी तरह बांध दें ताकि मॉस अपनी जगह पर टिकी रहे।
कोकेडामा सिर्फ पौधा नहीं बल्कि एक नेचुरल आर्ट पीस जैसा दिखता है। इसे लिविंग रूम, बालकनी, स्टडी कॉर्नर या खिड़की के पास सजाकर घर को प्रीमियम फील दिया जा सकता है।
और पढ़ें: Plastic Bottle Planter: घर के कबाड़ से बनाएं स्टाइलिश Hanging Plant Pot, बालकनी दिखेगी बेहद खूबसूरत
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.