Hibiscus Grow From Cutting: गुड़हल की कटिंग लगाने का सही तरीका, 1 गलती हुई तो नहीं आएंगी जड़ें!

Published : Sep 30, 2026, 11:15 AM IST
how to plant hibiscus from cutting

सार

Hibiscus Cutting Propagation: गुड़हल की कटिंग से नया पौधा लगाने का आसान तरीका जानें। सही कटिंग चुनने से लेकर मिट्टी, पानी, नमी और धूप तक जरूरी टिप्स यहां जानें। एक छोटी गलती आपकी कटिंग में जड़ें बनने से रोक सकती है।

How to Plant Hibiscus: गुड़हल का पौधा कटिंग से आसानी से तैयार किया जा सकता है, लेकिन सही कटिंग, मिट्टी और नमी का ध्यान रखना जरूरी है। छोटी-सी गलती कटिंग को सड़ाकर जड़ बनने से रोक सकती है। अगर आप घर पर गुड़हल का नया पौधा तैयार करना चाहते हैं, तो ये आसान तरीका जरूर अपनाएं।

सही गुड़हल की कटिंग चुनें

हेल्दी और इन्फैक्शन फ्री गुड़हल की डाल से करीब 5-7 इंच लंबी कटिंग लें। बहुत मुलायम हरी टहनी के बजाय हल्की सख्त, नई डाल बेहतर रहती है। कटिंग में कम से कम 3-4 गांठें यानी नोड्स होनी चाहिए। नीचे की पत्तियां हटा दें और ऊपर 2-3 पत्तियां ही रखें।

कटिंग को सही तरीके से काटें

कटिंग के निचले हिस्से को गांठ के ठीक नीचे तिरछा काटें। तेज और साफ कैंची का यूज करें, क्योंकि कुंद कैंची से तना दब सकता है और इनफैक्शन का खतरा बढ़ जाता है। चाहें तो नीचे वाले हिस्से पर रूटिंग हार्मोन की हल्की परत लगा सकते हैं।

मिट्टी में पानी भरने न दें

गुड़हल की कटिंग के लिए ऐसी मिट्टी तैयार करें जिसमें पानी आसानी से निकल सके। कोकोपीट, रेत और अच्छी क्वालिटी वाली पॉटिंग मिट्टी का मिक्स यूज किया जा सकता है। गमले में ड्रेनेज होल जरूर रखें। भारी और लगातार गीली मिट्टी कटिंग के सड़ने की बड़ी वजह बन सकती है।

इसे भी पढ़ें- Multi Level Planter Design: छोटे पौधों को डेकोर के लिए देखें मल्टी लेवल प्लांटर, आउटडोर गार्डन का बदलेगा लुक

कटिंग लगाते समय न करें ये गलती

कटिंग को बहुत गहराई तक मिट्टी में न दबाएं। नीचे की 1-2 गांठें मिट्टी के अंदर रहें और बाकी हिस्सा बाहर रखें। लगाने के बाद मिट्टी को हल्का गीला करें। सबसे बड़ी गलती है बार-बार ज्यादा पानी देना, जिससे जड़ बनने से पहले कटिंग खराब हो सकती है।

सही जगह और नमी का रखें ध्यान

गमले को ऐसी जगह रखें जहां तेज सीधी धूप के बजाय रोशनी मिले। मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें, लेकिन पानी जमा भी न होने दें। वातावरण में नमी बनाए रखने के लिए कटिंग को ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक कवर से ढक सकते हैं और रोज थोड़ी देर हवा लगने दें। कुछ हफ्तों में जड़ें डेवलप होने लेगी, जिसे आप मिट्टी में प्लांट करें।

इसे भी पढ़ें- Lotus Plant Growing Tips: बारिश के पानी से उगाएं कमल, 3 महीने में पॉट बन जाएगा फूलों से गुलजार

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

अक्टूबर में किचन गार्डनिंग का सही समय, गमले में लगाएं ये 5 सब्जियां
Homemade Cocopeat For Plants: नारियल के छिलके फेंके नहीं, घर पर ऐसे तैयार करें पौधों के लिए कोकोपीट