Zero Budget Gardening: घर में गार्डन शुरू करना है तो पहले जान लें ये ट्रिक, जीरो खर्च में खिल उठेगा आंगन

Published : Aug 12, 2026, 08:30 PM IST
Zero Budget Gardening

सार

Zero Budget Gardening: बिना एक रुपया खर्च किए घर में गार्डन शुरू करना चाहते हैं? जानें Zero Budget Gardening के आसान ट्रिक्स। पुराने डिब्बे, बोतल, घर के बीज और सूखे पत्तों से बनाएं गमले व खाद और आंगन को हराभरा बनाने का तरीका।

गार्डनिंग शुरू करने के लिए महंगे गमले, मिट्टी और पौधे खरीदना जरूरी नहीं है। घर में मौजूद बेकार सामान और रसोई से निकलने वाली चीजों की मदद से आप बिना पैसे खर्च किए छोटा गार्डन तैयार कर सकते हैं। बस सही पौधा और थोड़ी समझदारी आपके आंगन को हरा-भरा बना सकती है।

बीज खरीदने के बजाय घर की सब्जियों से करें शुरुआत

जीरो बजट गार्डनिंग का सबसे आसान तरीका है घर में मौजूद सब्जियों और फलों के बीजों का यूज करें। टमाटर, मिर्च, धनिया, नींबू, पपीता और कद्दू जैसे पौधों के बीज बचाकर सुखाएं और मिट्टी में लगाएं। हरी मिर्च या टमाटर के अच्छे बीजों को सीधे मिट्टी में लगाने से भी शुरुआत की जा सकती है। इससे पौधे खरीदने का खर्च बच जाएगा।

पुराने डिब्बे और बोतल बनाएं गमले

नए गमले खरीदने की जरूरत नहीं है। खाली प्लास्टिक बोतल, पुराने डिब्बे, बाल्टी, टूटे कप, नारियल के खोल या बेकार कंटेनर को प्लांटर की तरह इस्तेमाल करें। नीचे छोटे-छोटे छेद जरूर करें, ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल सके। इन्हें खिड़की, बालकनी या आंगन में आसानी से रखा जा सकता है।

घर की मिट्टी और सूखे पत्तों से बनाएं खाद

गार्डनिंग में खाद खरीदने के बजाय घर के सूखे पत्ते, सब्जियों के छिलके और घास का यूज करें। इन्हें मिट्टी के साथ मिलाकर कुछ समय तक सड़ने दें। तैयार ऑर्गेनिक खाद पौधों को पोषण देने में मदद करेगी। हालांकि, बीमारी लगे पौधों या मांसाहारी फूड (चिकन, मटन और मछली) जैसे पदार्थों को कंपोस्ट में डालने से बचें।

शुरुआत आसान पौधों से करें

जीरो बजट गार्डन के लिए ऐसे पौधे चुनें जिन्हें कम देखभाल की जरूरत होती है। तुलसी, पुदीना, एलोवेरा, मनी प्लांट और कुछ मौसमी सब्जियां अच्छी शुरुआत हो सकती हैं। घर में पहले से लगे पौधों की कटिंग से नए पौधे तैयार करना भी आसान तरीका है। रोज पौधों की मिट्टी और नमी जांचें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न दें।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

बस 2 चीजों से बनाएं होममेड फंगीसाइड, पौधों की ग्रोथ देखकर रह जाएंगे हैरान
Moss Garden DIY: बारिश में जमी काई से बनाएं छोटा जंगल, गमले में बनाएं खूबसूरत मॉस गार्डेन