
Hydroponic Gardening Tips: आजकल बिना मिट्टी की बागवानी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें बिना किसी मैश या गंदगी के आसानी से पॉट्स में पौधे उगाए जा सकते हैं। बिना मिट्टी के बागवानी को हाइड्रोपोनिक गार्डनिंग कहा जाता है। इसमें पौधों को मिट्टी की जगह पानी, न्यूट्रिएंट सॉल्यूशन और कभी कभी कोकोपीट/पर्लाइट जैसी चीजों में उगाया जाता है। ये तरीका खासकर छोटे घर, बालकनी और इनडोर गार्डनिंग के लिए बहुत बढ़िया है। अगर आप भी बिना मिट्टी के बागवानी कर रहे हैं, तो ये 5 बातें अपने दिमाग में जरूर रखें...
बिना मिट्टी के बागवानी करने के लिए आपको सही कंटेनर की जरूरत है। आप प्लास्टिक की बॉटल, ग्लास जार या हाइड्रोपोनिक पॉट्स ले सकते हैं। ये आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं, ध्यान रखें कि ऐसा पॉट लें, जिसमें पानी लीक ना हो।
और पढ़ें-
बिना मिट्टी के बागवानी करने के लिए न्यूट्रिएंट सॉल्यूशन बहुत जरूरी है। पानी में पौधों को पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, पोटेशियम की जरूरत होती है, तभी पौधे सही तरीके से ग्रो करते हैं। इन्हें बराबर मात्रा में मिलाकर आप पौधों के लिए एक न्यूट्रिएंट सॉल्यूशन बना सकते हैं।
अगर आप बिना मिट्टी के पानी में बागवानी कर रहे हैं, तो हमेशा फिल्टर या RO का पानी ही चुनें। गंदा पानी पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है और उनकी ग्रोथ को धीरे कर सकता है।
बिना मिट्टी के बागवानी करने के लिए पौधों को सही धूप और छांव की जरूरत होती है। इनडोर पौधों को भी 4 से 6 घंटे की लाइट जरूर चाहिए। अगर धूप नहीं है, तो आप एलईडी ग्रो लाइट का इस्तेमाल भी इनडोर प्लांट्स के लिए कर सकते हैं।
पानी में बागवानी करने के लिए 7 से 10 दिन में पानी को बदलते रहे, ताकि फंगस या बदबू ना बढ़े। ध्यान रखें कि जड़े हमेशा पानी में रहे, लेकिन पूरी तरह से डूबी ना हो, वरना ये सड़ सकती हैं।
हर पौधे बिना मिट्टी के नहीं ग्रो होते हैं। आप पुदीना, धनिया, पालक, हरा प्याज और बेसिल के पौधे बिना मिट्टी के उगा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप डेकोरेटिव प्लांट्स चुन रहे हैं तो, मनी प्लांट, लकी बैंबू, स्पाइडर प्लांट, पोथोस और फिलॉडेंड्रॉन जैसे पौधे इनडोर या आउटडोर में लगा सकते हैं। कुछ फूल वाले पौधे भी बिना मिट्टी के उगाए जा सकते हैं। आप ऑर्किड या एंथूरियम जैसे पौधे चुन सकते हैं।
बिना मिट्टी के बागवानी करने से बिना गंदगी के आप साफ सुथरी जगह पर बागवानी कर सकते हैं। इसमें कम जगह में ज्यादा पौधे उगाए जा सकते हैं। इससे पानी की बचत होती है और पौधे भी तेजी से ग्रो करते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.