Jasmin Grow In 4 Week: महक से भर जाएगा पूरा घर, 4 हफ्ते में ऐसे उगाए चमेली का पौधा

Published : May 19, 2026, 04:30 PM IST

Jasmin Growing Tips:गर्मी में चमेली यानी जैस्मीन का फूल पूरे घर और बालकनी को महक से भरा रखता है। अगर आप भी व्हाइट कलर के फूलों से भरा जैस्मीन प्लांट चाहते हैं, तो यहां से आसान गार्डनिंग टिप्स जानें, जो एक महीने में इस प्लांट को तैयार कर देगा।

PREV
15

चमेली का फूल अपनी खूबसूरत सफेद पंखुड़ियों और मनमोहक खुशबू के लिए बेहद पसंद किया जाता है। इसकी भीनी-भीनी सुगंध घर के माहौल को शांत और पॉजिटिव बना देती है। कई लोग सोचते हैं कि चमेली उगाना मुश्किल काम है, लेकिन सही देखभाल और आसान टिप्स अपनाकर आप इसे घर की बालकनी, गार्डन या गमले में आसानी से उगा सकते हैं। खास बात यह है कि केवल 4 हफ्तों में इसमें खूबसूरत फूल खिलने लगते हैं।

25

पहले हफ्ते में करें पौधे की जड़ों को मजबूत

शुरुआत में चमेली के पौधे की जड़ों को मजबूत बनाना जरूरी होता है। इसके लिए पौधे की जड़ों के पास थोड़ी मात्रा में गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालें। इसके बाद हल्का पानी दें। इससे पौधे को जरूरी पोषण मिलता है और उसकी ग्रोथ तेजी से होती है। दूसरे हफ्ते इसे ऐसे ही ग्रो करने दें। इसमें पानी के अलावा कुछ भी ना डालें।

35

तीसरे हफ्ते में डालें केले के छिलके की खाद

चमेली में ज्यादा और बड़े फूल पाने के लिए केले के छिलके की खाद बेहद फायदेमंद मानी जाती है। केले के छिलकों में पोटाश और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है, जो फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। आप छिलकों को सुखाकर पाउडर बना सकते हैं या पानी में मिलाकर लिक्विड फर्टिलाइजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

और पढ़ें: Vertical Gardening Tricks: 5x5 बालकनी बनेगी Pollinator Haven, ट्राय करें 4 वर्टिकल गार्डनिंग ट्रिक

45

चौथे हफ्ते में करें सीवीड लिक्विड का इस्तेमाल

चौथे सप्ताह में पौधे की ग्रोथ और फूलों की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग करें। 1 लीटर पानी में 5 ml सीवीड लिक्विड मिलाकर पौधे में डालें। इससे पौधा मजबूत होता है और उसमें रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

55

सूखे फूल हटाना है जरूरी

जब चमेली में फूल खिलने लगें, तब सूखे और मुरझाए फूलों को समय-समय पर हटाते रहें। इससे पौधे में नए कली बनने लगती हैं और लंबे समय तक फूल आते रहते हैं। चमेली का पौधा अच्छी धूप में तेजी से बढ़ता है। इसे रोजाना कम से कम 5-6 घंटे की धूप जरूर मिलनी चाहिए। साथ ही मौसम बदलने पर हल्की प्रूनिंग करें। कीड़ों से बचाने के लिए नीम ऑयल स्प्रे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

और पढ़ें: DIY Plant Shape: सिंपल नहीं प्लांट को दें यूनिक शेप, ये 5 हैक्स आएंगे काम

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories