Soil Quality Mistakes: 5 गलतियां मिट्टी की क्वालिटी कर देंगी खराब,अच्छे बीज भी नहीं कर पाएंगे ग्रो

Published : Jan 12, 2026, 06:47 PM IST

Home Gardening Soil Tips: घर में पौधे नहीं लग पा रहे हैं? जानिए वो 5 बड़ी गलतियां, जिनके कारण मिट्टी की क्वालिटी खराब हो जाती है और पौधे सही तरह से बढ़ नहीं पाते। सही मिट्टी तैयार करने के आसान टिप्स यहां पढ़ें।

PREV
15

बिना छाने मिट्टी का इस्तेमाल

अगर आप घर में पेड़ लगाना चाहते हैं, तो गमले में मिट्टी भरने से पहले उसे छानना बेहद जरूरी है। घर के बाहर से लाई जाने वाली मिट्टी में कंक,र पत्थर के साथ ही कचरा भी होता है। कई बार तो उसमें कूड़ा करकट भी होता है, जो पौधे के मुरझाने का कारण बनता है। आप पहले मिट्टी को अच्छे से छान लें और साफ करें। इसके बाद खाद मिलकर ही इस्तेमाल करें।

25

एक ही तरह की मिट्टी का प्रयोग

मिट्टी में कोकोपीट, रेत और जैविक खाद मिलाकर उसे फर्टाइल बनाएं। अगर आप केवल गार्डन सॉयल या रेड सॉयल यूज करेंगे, तो मिट्टी सख्त हो जाएगी और पौधे की ग्रोथ वहीं पर रुक जाएगी। 

35

पेड़ों को खूब पानी देना

अगर आप पेड़ों को अधिक पानी देते है, तो मिट्टी का स्ट्रक्चर खराब हो जाता है। गमले में पानी जमा होने से मिट्टी में फंगस और बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। अगर ध्यान न दिया जाए, तो पेड़ भी धीरे-धीरे सड़ने लगते है। 

45

गलत खाद का इस्तेमाल

अगर आप ज्यादा मात्रा में केमिकल फर्टिलाइजर का यूज करेंगे, तो मिट्टी की नैचुरल कैपेसिटी खत्म हो जाती है। धीरे-धीरे मिट्टी बेजान सी दिखने लगती है और पौधों की ग्रोथ भी नहीं होती। हमेशा वर्मी कम्पोस्ट, गोबर खाद या किचन वेस्टसे तैयार खाद मिट्टी में डालें।

और पढ़ें: Artificial Plants: घर दिखेगा 100% नेचुरल, आर्टिफिशियल इनडोर प्लांट बढ़ांगे शोभा

55

बिना ट्रीटमेंट पुरानी मिट्टी यूज करना

कई बार पुराने सूखे पौधों की मिट्टी को लोग दोबारा नए पौधे लगाने के लिए यूज कर लिया जाता है।इस कारण से मिट्टी में पोषक तत्व खत्म हो चुके होते हैं। साथ ही कीड़े-मकोड़े मिट्टी की फर्टिलिटी खत्म कर देते हैं। अगर पुराने पौधे की मिट्टी इस्तेमाल करनी है तो उसमे खाद जरूर मिलाएं।

और पढ़ें: घर की छत या आंगन में उगाएं ये 5 सब्जियों की बेलें, फल से भर जाएगा गार्डन

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories