
अगर आपके घर में धूप कम आती है उत्तर दिशा के कमरे हों, फ्लैट में बालकनी ना हो, या परदे ज्यादा लगे हों तो यह बिल्कुल सामान्य है कि पौधे जल्दी खराब हो जाते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ पौधे कम रोशनी में भी बहुत अच्छे से बढ़ते हैं, और आपको बस थोड़ी-सी सही देखभाल की जरूरत होती है। जानें कम रोशनी वाले घर के लिए 7 बेस्ट इनडोर प्लांट। ये नए घर, किराए के फ्लैट और ऑफिस के लिए भी परफेक्ट हैं।
सबसे मजबूत और लो-लाइट का राजा स्नेक प्लांट बहुत कम रोशनी, यहां तक कि डार्क कॉर्नर में भी चलता है। इसकी पत्तियों में पानी स्टोर होता है, इसलिए हफ्तों पानी न दें तब भी मुरझाता नहीं। ऑफिस, बेडरूम और बाथरूम हर जगह फिट हो जाता है। 10–15 दिन में एक बार बेस्ट है कि बिना धूप वाले कॉर्नर या वाशरूम एरिया में रखें।
और पढ़ें - पिस्ता प्लांट घर में लगाएं, 6 महीने में होगी फुल ग्रोथ
लो रोशनी और कम देखभाल के लिए जीजी प्लांट परफेक्ट है। मोटी, चमकदार पत्तियों वाला ये सुंदर पौधा गर्मियों में भी काफी देर तक पानी रोककर रख सकता है। ये घर में एयर-प्यूरीफिकेशन भी करता है। आप 12–15 दिन में एक बार पानी दें।
हर घर में उगने वाला सबसे आसान मनी प्लांट / पोथोस यानि Indoor Vine बेस्ट है। कम रोशनी में भी ये सबसे तेज बढ़ने वाला पौधा है। हैंगिंग पॉट, बोतल, जार कहीं भी उग जाता है। गर्मियों में थोड़ा-सा स्प्रे कर दें तो चमक बनाए रखता है। 5–7 दिन में एक बार पानी देना बेस्ट है। आप इसे बेडरूम, स्टडी टेबल, किचन शेल्फ में रख सकती हैं।
कम रोशनी में भी फूल देने वाला एकमात्र पौधा पीस लिली है। सफेद फूल इसे सबसे खास बनाते हैं। मिट्टी हल्की नम रखनी पड़ती है, पर बहुत गीली नहीं। हवा को बहुत अच्छा साफ करता है। इसे 3–5 दिन में एक बार पानी देना बेस्ट है। इसे लिविंग रूम, साइड टेबल, टीवी यूनिट के पास रखना परफेक्ट ऑप्शन है।
और पढ़ें - पानी में मिलाकर डालें 1 चीज, हफ्तेभर में खिल उठेगा होम गार्डन
एसी कमरे और कम रोशनी दोनों में चलने वाला पौधा तलाश रहे हैं तो स्पाइडर प्लांट चुनें। इसकी पत्तियां लटकती हैं, जिससे कॉर्नर बहुत सुंदर दिखता है। गर्मियों में पत्तों को हल्की मिस्टिंग पसंद है। बच्चे जैसी नई शूट्स लगातार निकलती रहती हैं। इसे 5–6 दिन में एक बार पानी देना बेस्ट है। आप इसे हैंगिंग पॉट, किचन एरिया, बाथरूम के पास रख सकती हैं।
कलरफुल और लो-लाइट फ्रेंडली पौधा तलाश रहे हैं तो चाइना एवरग्रीन चुनें। लाल, हरा, क्रीम ये कई रंगों में आता है। कम रोशनी में रंग लंबे समय तक कायम रहता है। थोड़ी नम मिट्टी पसंद करता है। बेडरूम, लिविंग रूम के कोना में आप इसे रखकर सिर्फ 4–5 दिन में एक बार पानी दे सकते हैं।
दिल के आकार वाली पत्तियों वाला बेहद प्यारा बेल पौधा हार्ट-लीफ फिलोडेंड्रॉन भी एक परफेक्ट ऑप्शन है। लो-लाइट में भी तेजी से बढ़ता है। शेल्फ, टीवी यूनिट और वॉल डेकोर के लिए परफेक्ट है। इसे ज्यादा पानी बिल्कुल पसंद नहीं है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.