माली ने बताया छाछ और आंवले का सीक्रेट ट्रिक, करी पत्ता संग फल फूल वाले पौधों की होगी खूब ग्रोथ

Published : Aug 03, 2026, 01:30 PM IST
chaach aamla trick

सार

Curry Leaf Plant Care: करी पत्ता और फल-फूल वाले पौधों की तेज ग्रोथ के लिए माली का बताया छाछ और आंवले का देसी ट्रिक अपनाएं। जानिए इस प्राकृतिक खाद को बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका, जिससे पौधे घने, हरे-भरे और भरपूर फूल-फल देने लगें।

ऑर्गेनिक खेती की मदद से न सिर्फ आप शुद्ध सब्जियां और फल प्राप्त कर सकते हैं बल्कि घने पौधे भी उगा सकते हैं। इंस्टाग्राम के एक पेज रूफटॉप ऑर्गेनिक में माली ने बताया है कि किस तरीके से आप घर की चीजों से घोल तैयार कर सकते हैं, जो न सिर्फ पौधों की ग्रोथ बढ़ाएगा बल्कि उससे सब्जियां और फल भी तेजी से बढ़ेंगे।

आंवले और छाछ का सिंपल ट्रिक

इंस्टाग्राम पेज में माली ने बताया कि आप डेढ़ लीटर छाछ मेंकरीब एक से दो आंवले को पीसकर मिलाएं और इसे करीब 8 घंटे तक मिक्स करके रखें। इसके बाद करीब 1 लीटर पानी में इस मिक्सर की थोड़ी मात्रा (3 ml) मिलाएं और पौधों में शाम के समय छिड़काव करें। ऐसा करने पौधे की ग्रोथ तेजी से होगी। इस घोल की खासियत ये है कि फर्मेंट होने के बाद ये पौधे में माइक्रोब्स की संख्या को बढ़ाने का काम करता है और पौधे बिना किसी कैमिकल के तेजी से बढ़ने लगते हैं। 

और पढ़ें: बारिश में गार्डन पर स्नेल का हमला! घर की ये 5 चीजें करेंगी छुट्टी

इन बातों का रखें ध्यान 

  • घोल को अच्छी तरह छान लें, ऐसा करने से स्प्रे करते समय आपको समस्या नहीं होगी।
  • सिर्फ शाम या सुबह जल्दी छिड़काव करना बेहतर उपाय है। अगर तेज धूप में स्प्रे करेंगे, तो पत्तियां झुलस सकती हैं।
  • 1 लीटर पानी में थोड़ी मात्रा ही मिलाएं ताकि घोल ज्यादा सांद्र (कंसन्ट्रेटेड) न हो और पौधों पर बुरा असर न पड़े। 
  • पहले एक-दो पौधों पर घोल को डालकर करीब 24–48 घंटे तक असर जरूर देखें।
  • अगर आप इस घोल को रोज पौधों में डालेंगे तो अच्छे की जगह बुरा असर दिखने लगेगा। रोजाना या बहुत बार छिड़काव करने के बजाय आप हर 10–15 दिन में एक स्प्रे करें।
  • सड़े हुए या बदबूदार घोल में फफूंदी या अत्यधिक दुर्गंध का खतरा रहता है, आपको ऐसे घोल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
  • बारिश से ठीक पहले स्प्रे करने से कम लाभ मिलेंगे क्योंकि बारिश के कारण घोल धुल जाएगा।

और पढ़ें: सावन में प्यार का सबसे खूबसूरत तोहफा, वाइफ को दें सिंदूरदानी के 7 एलिगेंट

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Sandalwood Farming: क्या सच में चंदन का पेड़ बना सकता है मालामाल? घर पर लगाने से पहले पढ़ें पूरी जानकारी
बारिश में गार्डन पर स्नेल का हमला! घर की ये 5 चीजें करेंगी छुट्टी