Marble Planter Designs: मार्बल प्लांटर के 5 फैंसी और बजट-फ्रेंडली डिज़ाइन जानें, जो आपके गार्डन और बालकनी को एस्थेटिक और रॉयल लुक देंगे। कम खर्च में घर को दें स्टाइलिश मेकओवर और बनाएं इंस्टाग्राम-रेडी स्पेस।
अगर आप अपने गार्डन या बालकनी को कम खर्च में रॉयल और एस्थेटिक लुक देना चाहते हैं, तो मार्बल प्लांटर डिज़ाइन एक शानदार विकल्प हैं। ये न सिर्फ दिखने में क्लासी होते हैं बल्कि टिकाऊ भी होते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के फैंसी मार्बल प्लांटर डिज़ाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने स्पेस और बजट के अनुसार चुन सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली मार्बल प्लांटर डिज़ाइन्स, जो आपके गार्डन को एक नया लुक देंगे।
26
मिनिमलिस्ट व्हाइट मार्बल प्लांटर
व्हाइट मार्बल प्लांटर सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं क्योंकि ये किसी भी स्पेस को क्लीन और एलिगेंट लुक देते हैं। आप इन्हें छोटे पौधों जैसे सुकुलेंट्स या मनी प्लांट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका सिंपल डिजाइन बालकनी को मॉडर्न टच देता है और ये कम खर्च में भी आसानी से मिल जाते हैं।
36
गोल्डन इनले वर्क मार्बल प्लांटर
अगर आप थोड़ा रॉयल टच चाहते हैं, तो गोल्डन इनले वर्क वाले मार्बल प्लांटर चुन सकते हैं। इनमें हल्की गोल्ड डिजाइन होती है जो प्लांटर को प्रीमियम लुक देती है। इन्हें आप लिविंग एरिया या एंट्री के पास रख सकते हैं, जिससे आपका घर और गार्डन दोनों स्टाइलिश लगेंगे।
46
हैंगिंग मार्बल प्लांटर
स्पेस कम है तो हैंगिंग मार्बल प्लांटर बेस्ट ऑप्शन हैं। इन्हें बालकनी की ग्रिल या दीवार पर लटकाकर आप वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं। ये न सिर्फ जगह बचाते हैं बल्कि देखने में भी बहुत आकर्षक लगते हैं। छोटे फूलों या बेल वाले पौधों के लिए ये परफेक्ट हैं।
56
टेक्सचर्ड या कटवर्क मार्बल प्लांटर
टेक्सचर्ड या कटवर्क डिज़ाइन वाले प्लांटर आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनमें छोटे-छोटे पैटर्न या जाली डिजाइन होती है, जिससे प्लांटर और भी सुंदर दिखता है। रात में इन पर लाइट पड़ने से ये और भी एस्थेटिक लगते हैं, जिससे आपका गार्डन इंस्टाग्राम-रेडी बन जाता है।
अगर आप एक साथ कई पौधे लगाना चाहते हैं, तो मल्टी-लेवल प्लांटर स्टैंड चुनें। इसमें अलग-अलग लेवल पर प्लांटर रखे जाते हैं, जिससे आपका गार्डन ज्यादा ऑर्गनाइज्ड और आकर्षक लगता है। यह डिज़ाइन छोटे स्पेस के लिए खासतौर पर उपयोगी है और बजट में भी आसानी से मिल जाता है।