DIY Coconut Planter: बालकनी को बनाना है मिनी गार्डन? नारियल के शेल में लगाएं ये 5 हैंगिंग प्लांट

Published : Mar 13, 2026, 02:00 PM IST

Hanging Plants for Coconut Shell: बालकनी को मिनी गार्डन बनाना चाहते हैं? किचन के नारियल शेल को फ्री हैंगिंग प्लांटर बनाकर मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पोथोस, इंग्लिश आइवी और पोर्टुलाका जैसे पौधे उगाएं। बिना खर्च बालकनी को दें ट्रेंडी ग्रीन लुक।

PREV
16

Coconut Shell Hanging Garden: अगर आप अपनी बालकनी या छोटी जगह को खूबसूरत मिनी गार्डन में बदलना चाहते हैं, तो नारियल के खाली छिलके आपके लिए बेहतरीन और बिल्कुल फ्री ऑप्शन हो सकते हैं। अक्सर नारियल का छिलका किचन वेस्ट समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इसे अट्रैक्टीव हैंगिंग प्लांटर में बदला जा सकता है। इसमें छोटे पौधे आसानी से उगते हैं और बालकनी का लुक भी नेचुरल और ट्रेंडी बन जाता है। खास बात यह है कि नारियल के शेल में पानी ज्यादा देर तक जमा नहीं रहता, जिससे पौधों की जड़ें सेफ रहती हैं। तोचलिए जानते हैं ऐसे 5 हैंगिंग प्लांट्स के बारे में, जिन्हें आप नारियल के शेल में आसानी से उगा सकते हैं।

26

मनी प्लांट

मनी प्लांट सबसे आसान और लोकप्रिय हैंगिंग प्लांट है। यह कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ता है और नारियल के शेल में बहुत सुंदर लगता है। इसकी बेल नीचे की ओर लटकती है, जिससे बालकनी को ग्रीन और फ्रेश लुक मिलता है। इसे हल्की धूप और थोड़े पानी की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें- Bucket Gardening: गार्डनिंग का सस्ता जुगाड़! पुरानी बाल्टी में लगाएं ये 5 खूबसूरत फूल

36

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट अपने लंबे पतले पत्तों और झूलती शाखाओं के कारण हैंगिंग प्लांटर के लिए परफेक्ट माना जाता है। नारियल के शेल में लगाने पर यह और भी आकर्षक दिखता है। यह पौधा हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है।

46

पोथोस

पोथोस पौधा मनी प्लांट जैसा ही दिखता है, लेकिन इसके पत्तों का पैटर्न थोड़ा अलग होता है। इसे नारियल के शेल में लगाकर बालकनी की रेलिंग या हुक पर टांग सकते हैं। यह पौधा तेजी से फैलता है और कम रोशनी में भी बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- आम के पौधे में आ चुके हैं खूब सारे फूल, भूलकर भी न करें ये 3 काम

56

इंग्लिश आइवी

इंग्लिश आइवी एक क्लासिक हैंगिंग प्लांट है, जिसकी बेल नीचे की ओर खूबसूरती से लटकती है। नारियल के शेल में लगाने पर यह एकदम नेचुरल डेकोर जैसा दिखता है। यह बालकनी को गार्डन जैसा लुक देता है।

66

पोर्टुलाका

अगर आप फूलों वाला हैंगिंग प्लांट चाहते हैं तो पोर्टुलाका अच्छा ऑप्शन है। इसके रंग-बिरंगे फूल बालकनी को अट्रैक्टीव बना देते हैं। नारियल के शेल में इसकी जड़ें आसानी से जम जाती हैं और यह धूप में अच्छे से बढ़ता है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories