
मानसून का मौसम पौधों की बेहतर ग्रोथ और भरपूर फूलों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप अपनी बालकनी, पोर्च या टैरेस को नेचुरल कलर और खूबसूरत फूलों से सजाना चाहते हैं, तो हैंगिंग प्लांटर्स एक बेस्ट ऑप्शन है। इनमें लगाए गए फूलदार पौधे कम जगह में भी शानदार लगते हैं और ऊपर से लटकते हुए घर की सुंदरता कई गुना बढ़ा देते हैं। सही पौधों बारिश के मौसम में लगातार फूल खिलते रहते हैं और आपका घर हमेशा फ्रेश और खूबसूरत नजर आता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूलदार पौधों के बारे में, जिन्हें मानसून में हैंगिंग प्लांटर्स में आसानी से लगाया जा सकता है।
पेटूनिया अपने रंग-बिरंगे और बड़े फूलों के कारण खूब पसंद किया जाता है। मानसून में पर्याप्त रोशनी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी मिलने पर यह लगातार फूल देता है। हैंगिंग प्लांटर्स में इसकी लटकती शाखाएं बहुत शानदार लगती हैं और बालकनी को रंगीन लुक देती हैं।
विन्का को सदाबहार भी कहा जाता है। यह मानसून के दौरान लगातार खिलने वाले फूलों में शामिल है। गुलाबी, सफेद और बैंगनी रंग के फूल हैंगिंग प्लांटर्स में बहुत खूबसूरत लगते हैं। यह पौधा गर्मी और बारिश दोनों मौसम आसानी से सहन कर लेता है।
इसे भी पढ़ें- 10 Fragrant Indoor Plants: मानसून में घर से आ रही अजीब सी बदबू, एयरफ्रेशनर नहीं लगाएं ये 10 खुशबूदार पौधे
लोबेलिया के छोटे-छोटे नीले, बैंगनी और सफेद फूल हैंगिंग प्लांटर्स में झरने जैसी खूबसूरत लुक देते हैं। यह पौधा ठंडे और नम वातावरण में अच्छी ग्रोथ करता है, इसलिए मानसून इसका पसंदीदा मौसम है।
ट्रेलिंग वर्बेना तेजी से फैलने वाला फूलदार पौधा है, जो हैंगिंग प्लांटर्स में बहुत अट्रैक्टीव दिखाई देता है। इसके गुलाबी, लाल, बैंगनी और सफेद फूल लंबे समय तक खिलते रहते हैं। रोजाना देखभाल और पर्याप्त धूप मिलने पर यह पूरे मानसून में आपके घर की खूबसूरती बढ़ाता है।
पोर्टुलाका कम देखभाल में तेजी से बढ़ने वाला फूलदार पौधा है। इसके छोटे लेकिन चमकीले फूल हैंगिंग बास्केट में बेहद खूबसूरत लगते हैं। यह पौधा बारिश के मौसम में भी अच्छी तरह बढ़ता है और रोजाना फूल खिलाकर आपके होम डेकोर को खूबसूरत बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें- Fast Growing Plants: मानसून में तेजी से बढ़ने वाले 8 होमडेकोर प्लांट, जिन्हे पड़ेगी जीरो देखभाल की जरूरत
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.