Mosquito Net Planter: मच्छर से बचने के लिए ज्यादातर घरों में मच्छरदानी का यूज होता है। लेकिन इसके फटने या पुराने होने पर अक्सर इसे फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाएं, तो इससे सुंदर प्लांटर बना सकती हैं। आइए बताते हैं कैसे।
घर में पुरानी मच्छरदानी पड़ी है और समझ नहीं आ रहा कि उसका क्या करें? तो अब उसे फेंकने की जरूरत नहीं। थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप पुरानी मच्छरदानी को खूबसूरत और यूनिक प्लांटर्स में बदल सकती हैं। ये DIY प्लांटर न सिर्फ घर की बालकनी और गार्डन को एस्थेटिक क देंगे, बल्कि आपके घर को कोजी वाइब भी देंगे।
26
मच्छरदानी से बनाएं हैंगिग प्लांटर
मच्छरदानी से हैंगिग प्लांटर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको सीमेंट और मच्छरदानी चाहिए। सबसे पहले मच्छरदानी को गोल आकार में काटकर एक प्लांस्टिक पॉट के अंदर फैलाकर रखना होगा। फिर उसमें सीमेंट का खोल डालकर सूखने के लिए छोड़ दें। उस पर फिर से थोड़ा सीमेंट का पेस्ट लगाएं। बाद में प्लास्टिक पॉटो उससे अलग कर दें। आपका मच्छरदानी से बना हैंगिग पॉट तैयार है। जूट की रस्सी लगाकर इसमें बेल वाले प्लांट लगाकर टांग दें।
36
बड़े साइज में जालीदार प्लांटर बनाएं
आप मच्छरदानी से बड़े साइज में डेकोर प्लांटर बना सकती हैं। इसके लिए आपको मच्छरदानी के बड़े हिस्से को लेना होगा। फिर सीमेंट के घोल में डुबाकर एक पॉट के ऊपर कुछ इस तरह से रखें। सूखने के बाद एक लेयर फिर से सीमेंट का घोल इस पर डालें। ड्राई होने पर इसे निकाल दें। हल्का रगड़ने के बाद इस पर अपने पसंद का कलर करें। आप इसमें आर्टिफिशियल प्लांट रख सकती हैं।
46
बड़े साइज का यूनिक मच्छरदानी प्लांटर
इसे बनाने के लिए एक लोहे का ढांचा चाहिए। उस पर सीमेंट के घोल में डुबा मच्छरदानी को रखकर सही आकार दें। फिर सूख जाए तो उसे निकालकर फिर से सीमेंट का घोल डालें। इससे यह मजबूत और हार्ड होगा। जब प्लांटर पूरी तरह सूख जाए, तो उसे रंगकर साफ करें और कलर करने के बाद प्लांट लगाएं।
56
मच्छरदानी से बनाएं हाथी प्लांटर
पुरानी मच्छरदानी को सीमेंट के घोल में डुबाकर हाथी शेप के मोल्ड पर सेट करें और सूखने दें। सूखने के बाद यह मजबूत और बेहद यूनिक हाथी प्लांटर बन जाता है, जो बालकनी और गार्डन को बेहतरीन लुक देगा।
मच्छरदानी को गोल आकार में सिलकर उसके अंदर प्लास्टिक पॉट रखें। ऊपर लकड़ी के मोती या जूट रस्सी लगाकर हैंगिग बास्केट बनाएं। इंडोर या फिर आउटडोर प्लांट इसमें लगाएं। यह घर को गॉर्जियस लुक देने का काम करती है।