
Summer Gardening Tips: नौतपा की तेज गर्मी सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि कोमल फूलों के पौधों को भी तेजी से नुकसान पहुंचाती है। तेज धूप, गर्म हवा और सूखी मिट्टी की वजह से पौधे मुरझाने लगते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी देना काफी नहीं होता, बल्कि सही समय और सही तरीके से देखभाल करना जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन गर्मी में भी हरा-भरा और फूलों से भरा रहे, तो ये आसान लेकिन असरदार टिप्स जरूर अपनाएं।
नौतपा में मिट्टी बहुत जल्दी गर्म हो जाती है, जिससे पौधों की जड़ें कमजोर पड़ने लगती हैं। ऐसे में गमले की मिट्टी के ऊपर सूखे नारियल के छिलके, लकड़ी का बुरादा या सूखी घास बिछा दें। इससे मिट्टी लंबे समय तक ठंडी और नम बनी रहती है। यह तरीका पौधों को गर्म हवा से बचाता है और बार-बार पानी देने की जरूरत भी कम कर देता है।
कोमल फूलों वाले पौधे सीधी दोपहर की धूप सहन नहीं कर पाते। ऐसे में महंगे ग्रीन नेट की जगह पुराने सफेद दुपट्टे, पतले पर्दे या बांस की चटाई का इस्तेमाल करें। इसे पौधों के ऊपर हल्के से बांध दें ताकि धूप छनकर पहुंचे। इससे पौधों की पत्तियां जलती नहीं हैं और फूल ज्यादा समय तक ताजे बने रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Bonsai Plants: इनडोर बोनसाई प्लांट, कम पैसों में करें लग्जरी होम डेकोर
अगर गर्मी में पौधे मुरझाने लगे हैं, तो सप्ताह में दो बार ठंडा चावल धोने का पानी डालें। इसमें मौजूद हल्के पोषक तत्व पौधों की जड़ों को ताकत देते हैं। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गाढ़ा या खट्टा न हो। यह आसान घरेलू तरीका पौधों की ग्रोथ बढ़ाने और फूलों को जल्दी झड़ने से रोकने में मदद करता है।
नौतपा में सिर्फ जड़ों को नहीं, बल्कि पत्तियों को भी ठंडक की जरूरत होती है। शाम को सूरज ढलने के बाद स्प्रे बोतल से हल्का पानी छिड़कें। इससे पौधों की पत्तियों पर जमा धूल हटती है और उन्हें ठंडी नमी मिलती है। यह तरीका खासतौर पर गुलाब, पेटूनिया और चमेली जैसे कोमल फूलों वाले पौधों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Aquatic Flower Plants: घर के कबाड़ से बन जाएगा लग्जरी मिनी पॉन्ड, पुराने ड्रम में लगाएं ये 5 खिलने वाले पौधे
पुराने छोटे मिट्टी के कुल्हड़ या टूटे घड़े के टुकड़ों को गमले की मिट्टी में दबा दें। मिट्टी के बर्तन पानी को धीरे-धीरे छोड़ते हैं, जिससे जड़ों को लंबे समय तक नमी मिलती रहती है। यह देसी ट्रिक गर्मियों में पौधों को सूखने से बचाने में काफी मदद करती है और पौधों की हरियाली लंबे समय तक बनी रहती है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.