
घर में मिट्टी के करवा या पॉट का इस्तेमाल अक्सर किया जाता है। ये जब ये पुराने हो जाते हैं, तो इन्हें घर के किसी कोने में रख दिया जाता है। आप ऐसे पुराने पॉट का यूज बालकनी या बगिया सजाने में कर सकते हैं। पॉट को हैंगिंग प्लांटर के रूप में सजाएं और बिना एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए छोटे पौधे लगाएं। जानिए किन स्टेप्स की मदद से पुराने पॉट को प्लांटर बनाया जा सकता है।
पुराने पॉट में मिट्टी या दाग जमा हो जाते हैं। आप पॉट को पानी से धोकर ब्रश की मदद से क्लीन करें। अगर पॉट पर ज्यादा दाग हैं साबुन से रगड़ने के बजाय बेकिंग सोडा से रगड़कर साफ कर सकते हैं। इसके बाद पॉट को धूप में सूखने दें। पॉट फिर से नया जैसा दिखने लगेगा।
जब पॉट अच्छी तरीके से सूख जाए, तब उसमें सफेद रंग का प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से रंग अच्छी तरीके से चिपकता है और पॉट काफी चमकदार दिखता है। जब प्राइमर सुख जाए, तो आप अपने पसंद का लाल, नीला, पीला या कोई भी रंग कर सकते हैं। आप व्हाइट और ब्लू कॉन्बिनेशन, येलो और ग्रीन, रेड और गोल्डन, पेस्टल कलर या टेराकोटा के साथ ब्लैक पैटर्न चुन सकते हैं। यह सभी रंग बालकनी को खूबसूरत दिखाएंगे।
मिट्ट के पॉट को कलर करने के बाद मोती, छोटे स्टोन, सीप या मिरर वर्क का इस्तेमाल कर सजाएं। बालकनी को ट्रेडीशनल टच देना चाहते हैं, तो मिट्टी के प्लांटर को जूट की रस्सी की मदद से बालकनी में लगकाएं। आप चाहे तो बांस की मदद से भी प्लांटर को लटका सकते हैं।
और पढ़ें: Summer Gardening Plants: इंडोर-आउटडोर में लगाएं 8 प्लांट, समर गार्डनिंग के लिए सूटेबल
मिट्टी के पॉट में ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो छोटे पॉट में भी आसानी से बढ़ सकें।
और पढ़ें: Flower for God: बालकनी की खुशबू पहुंचेगी ईश्वर तक, Summer में लगाएं 6 फ्लावर प्लांट
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.