Onion Farming Tips: अगर आप प्याज की खेती कर रहे हैं या पैदावार बढ़ाना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका अपनाएं। इस मेथड से प्याज बड़े, रसदार और ज्यादा मात्रा में तैयार होंगे, जिससे आपकी फसल की क्वालिटी और मुनाफा दोनों बढ़ेंगे।
अगर आप प्याज की खेती करते हैं और चाहते हैं कि आपकी फसल ज्यादा मोटी, रसदार और लंबे समय तक स्टोर हो सके, तो यह देसी और आसान तरीका आपके बेहद काम आ सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक शख्स ने बताया कि सिर्फ एक छोटा सा स्टेप अपनाकर आप अपनी प्याज की क्वालिटी और स्टोरेज क्षमता दोनों बढ़ा सकते हैं।
25
प्याज के पत्ते को जमीन पर झुका दें
इंस्टाग्राम @kisan_tak_baat पर एक किसान ने प्याज की खेती का सही तरीका बताया। उसने बताया कि प्याज की फसल जब 3 महीने का हो जाए, तो क्या करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब प्याज की फसल करीब 3 महीने की हो जाए, तब उसके पत्तों को हल्के से डंडे या बल्ली की मदद से नीचे झुका (सुला) दें। इसका मतलब है कि पत्तों को खड़ा रहने के बजाय जमीन की ओर मोड़ देना
35
इससे क्या होगा फायदा?
उन्होंने बताया कि इस तकनीक को एग्रीकल्चर डिपार्मेंट के एक प्रोफेसर ने बताया था। इस तकनीक से प्याज की ग्रोथ का फोकस बदल जाता है।पौधे की ऊर्जा ऊपर पत्तों में जाने के बजाय नीचे बल्ब (प्याज) में जाती है। प्याज के अंदर रस (जूस) ज्यादा स्टोर होता है। जिससे प्याजसाइज में बड़े और भारी होते हैं। सबसे बड़ी बात ये प्याज लंबे समय तक खराब नहीं होते, यानी 1 साल तक स्टोर किए जा सकते हैं।
वीडियो में बताया गया कि इस तरीके को उन्होंने खुद आजमाया है। उन्होंने अपनी आधी फसल में पत्तों को 3 महीने बाद नीचे झुका दिया। बाकी आधी फसल को सामान्य तरीके से बढ़ने दिया। नतीजा जब निकला तो हैरान करने वाला था।
55
'प्याज की पैदावार ज्यादा हुई'
जिन प्याज के पत्ते झुकाए गए थे, उनकी ग्रोथ बेहतर हुई। प्याज का साइज बड़ा हुआ। क्वालिटी में भी यह ज्यादा बेहतर थे। इसके साथ ही सामान्य तरीके से पैदा हुए प्याज से ज्यादा दिनों तक इसे स्टोर करके रखा गया। अगर आप भी प्याज की खेती करते हैं, तो इस आसान और बिना खर्च वाले तरीके को जरूर ट्राई करें।