Plants for High TDS Water: घर में आता है हाई TDS पानी, तो कौन-से प्लांट लगाना सही?

Published : May 04, 2026, 05:30 PM IST
Plants for high TDS water

सार

How TDS affects plant growth: अगर पानी का TDS 1500 PPM से ज्यादा है, तो इससे पौधों की ग्रोथ, फ्लावरिंग और जड़ों पर बुरा असर पड़ सकता है। जानें हाई TDS पानी से पौधों को होने वाले नुकसान और ऐसे में कौन से प्लांट्स घर में लगाने चाहिए।

कई बार पौधों में सही को सही खाद,  सनलाइट देने पर भी प्लांट ग्रो नहीं कर पता है। इसका सबसे बड़ा रीजन होता है पानी का टीडीएस (TDS) सही ना होना। जी हां! हां अगर पानी का टीडीएस यानी कि टोटल डिसॉल्वड सॉलिड 1500 PPM से ज्यादा है, तो पौधों पर बुरा असर पड़ सकता है। अधिक टीडीएस पौधों के लिए सही पानी नहीं माना जाता क्योंकि इसमें ज्यादा साल्ट, मिनरल्स और सोडियम हो सकते हैं, जो मिट्टी के साथ ही रूट को प्रभावित करते हैं। इस कारण से पौधों को नुकसान भी पहुंचता है। आइए जानते हैं कि हाई टीडीएस पानी अगर घर में आ रहा है, तो इससे क्या नुकसान होते हैं और ऐसे में कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं।

अधिक टीडीएस पानी से पौधों को नुकसान

आदित्य TDS पानी को पौधों में डालने के कारण बहुत से नुकसान होते हैं। 

  • अगर पानी का हाई टीडीएस है, तो पत्तियों के किनारे पीले या बुरे निशान पड़ सकते हैं। पौधे की ग्रोथ धीमी हो जाती है। 
  • अधिक टीडीएस का पानी डालने से मिट्टी में सॉल्ट जमा होने लगता है, जिससे कि जड़े न्यूट्रिएंट्स सही से अब्जॉर्ब नहीं कर पाती हैं।
  • अधिक टीडीएस का पानी पौधों में डालने से न सिर्फ फ्लावरिंग कम होती है बल्कि फल भी काम आते हैं।
  •  जो प्लांट सेंसिटिव होते हैं, वह अधिक टीडीएस वाले पानी के कारण खराब हो जाते हैं। ऐसे में मनी प्लांट, पीस लिली, एरिका पाम या हर्बल प्लांट जैसे कि तुलसी, मिंट आदि प्रभावित होते हैं।

और पढ़ें: Flower Gardening Tricks: फूल नहीं झड़ेंगे जल्दी, गार्डनर प्लांट्स पर ट्राय करें ये 3 ट्रिक्स

हाई TDS पानी के लिए चुनें ये प्लांट्स

अगर आपके घर में हाई टीडीएस पानी आता है लेकिन आप घर के पौधों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ उपाय हैं।

  1. आप हफ्ते में एक से दो बार फिल्टर वॉटर प्लांट्स को दे सकते हैं।
  2.  महीने में एक बार मिट्टी को एक्स्ट्रा पानी से फ्लैश करें ताकि सॉल्ट निकल जाए।
  3.  मिट्टी में कोकोपीट, कम्पोस्ट और परलाइट खाद मिलाएं ताकि ड्रेनेज अच्छा रहे। ऐसा करके आप पौधों की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं। वहीं कुछ ऐसे प्लांट्स होते हैं जो हाई टीडीएस वॉटर को टॉलरेट कर लेते हैं। आप घर में कुछ प्लांटर लगाएं जैसे कि बोगनविलिया, स्नेक प्लांट, जेड प्लांट या कुछ सक्यूलेंट्स और डेजर्ट प्लांट्स।

और पढ़ें: DIY Hanging Planter: सुंदर घर की 100% गारंटी ! टूटी-फूटी चीजों से बनाएं हैंगिंग प्लांटर

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

DIY Hanging Planter: सुंदर घर की 100% गारंटी ! टूटी-फूटी चीजों से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
Flower Gardening Tricks: फूल नहीं झड़ेंगे जल्दी, गार्डनर प्लांट्स पर ट्राय करें ये 3 ट्रिक्स