
आजकल मिनिमिलिस्टिक होम डेकोर लुक लोगों की भा रहा है। इंटीरियर के लेकर एक्सीटीरियर तक वार्म और न्यूड कलर्स में पसंद किए जा रहे हैं। इंडोर प्लांटर की डिमांड भी ज्यादा बढ़ गई है। अब सेरेमिक से लेकर मिट्टी के गमले हर किसी के पास होते हैं। हालांकि इनके टूटने का खतरा हमेशा बना रहता है, अगर आपके पास भी चटकों की भरमार है। इसमें थोड़ा सा यूनिक ट्विस्ट जोड़ते हुए आप शीशेल प्लांटर बनाएं जो क्रिएटिव टच देने के साथ घर के कोने को फैशनेबल बनाएगा।
किसी भी प्लास्टिक या सेरेमिक गमले में शीशेल लगा दें। ये स्पोसिकेटेड और शांत लुक देता है। इस तरह के पॉट्स में सेक्युलेंट और छोटी किस्म वाले पौधे उगाएं। इन्हें लिविंग रूम कॉर्नर या टीवी के पास रखा जा सकता है।
मिट्टी के गमले को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप नारंगी, क्रीम शेड वाले स्कैलप शेल्ड लें और किनारों पर ग्लू प्वाइंट की मदद से सजा दें। ये बहुत ज्यादा आकर्षक लगते हैं। इनमें Succulents Plants अच्छे से खिलेंगे। अगर घर में धूप कम आती है तो वाइब्रेंट और टेक्सचर्ड डेकोर के लिए इसे विकल्प बनाएं।
ये भी पढ़ें- 10x10 जगह बनेगी सुकून का ठिकाना, 6 Smart Indoor Planters से बदलें लुक
किसी भी प्लांटर में जूट सा सफेद रस्सी का इस्तेमाल कर गमले के चारों ओर लपेट दें और बीच में छोटे-छोटे शेल्स लगा दें। यह क्लीन और टेक्सचर्ड लुक देता है। ऐसे प्लांटर बेडरूम और लिविंग रूम को प्रीमियम-एलीगेंट लुक देगी।
इसमें पारंपरिक टेरोकोटा गमले में आप शेल्स लगाकर मोजेक लुक दे सकते हैं। इसमें अलग-अलग टाइम के कलरफुल शेल्स को स्पेशल पैटर्न पर चिपकाया गया है। यह दिखने में बहुत ही नेचुरल और अर्थी लुक देता है।
सीमेंटेड या फिर टेरीकोटा प्लांट में आप थोड़ी सी रस्सी बांधकर हल्के और क्रीम रंग के शेल लगा सकती हैं। ये स्पेशल मोनोक्रोमैटिक वाइट थीम देती है। हर शेल के बीच में लगा चमकदार व्हाइट पर्ल इसे लग्जरी और मॉडर्न लुक देती है।
ये भी पढ़ें- Ice Cream Stick Craft: DIY लवर्स के लिए बेस्ट! आइसक्रीम स्टिक से बनाएं ट्रेंडी प्लांटर
यह प्लांटर छोटे, गोल और स्मूद बनावट पर आता है, जो क्रीम और लाइट कलर ब्राउन शेल्स डेकोरेशन पर और भी प्यारा लुक दे रहा है। इस तरह के बड़े गमलों में स्नैक प्लांट, एन्थूरियम आदि उगा सकते हैं।
यह बहुत ही टेक्सचर्ड और रंगीन प्लांटर है। इसमें अलग-अलग बड़े और नुकीले शेल्स का यूज किया गया है। ये बिल्कुल मैक्समलिस्ट डेकोर वाली फीलिंग देता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.