
बसंत का मौसम आने वाला है और बीज बोने का सही समय भी। हर माली चाहता है कि उसके बीज जल्दी और हेल्दी तरीके से अंकुरित हों। अच्छी जर्मिनेशन (अंकुरण) ही एक सफल गार्डन की मजबूत शुरुआत होती है। चाहे आप बीज घर के अंदर बो रहे हों, बाहर या दोनों जगह—कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अंकुरण की गति और सफलता दर दोनों बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं 7 जरूरी टिप्स।
कई बीज बोने से पहले पानी में भिगोने से जल्दी अंकुरित होते हैं। यह प्रक्रिया प्राकृतिक परिस्थितियों जैसी होती है, जब सर्दियों के बाद बर्फ पिघलती है और बारिश से बीजों को नमी मिलती है। सभी बीजों को नमी की जरूरत होती है। 6-24 घंटे तक बीज को पानी में भिगोकर रखें। अगर बीज बहुत ज्यादा छोटे हैं,तो उसे न भिगोएं, वे चिपक सकते हैं। अधिक देर तक भिगोने से ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
कुछ बीजों का बाहरी छिलका बहुत सख्त होता है, जिससे पानी अंदर नहीं पहुंच पाता। ऐसे बीजों को हल्का खुरचे। इस प्रक्रिया को स्कारिफिकेशन कहते हैं। इससे पानी सीधे बीज के अंदर पहुंचता है और अंकुरण की प्रक्रिया तेज होती है। खासकर बड़े और हार्ड-कोटेड बीजों में यह तरीका असरदार है।
साधारण गार्डन मिट्टी की बजाय हल्की और ड्रेनेज वाली सीड स्टार्टिंग मिक्स बेहतर होती है। हल्की मिट्टी में जड़ें तेजी से फैलती है। ज्यादा खाद या पोषक तत्व छोटे पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अच्छी ड्रेनेज से फंगल इंफेक्शन और जड़ सड़न से बचाव होता है। मिट्टी बनाने के लिए परलाइट, वर्मीकुलाइट, पीट मॉस और कोको कॉयर मिलाएं। हल्की और हवादार मिक्स तैयार करके गमले में भरें।
हर बीज को अंकुरित होने के लिए अलग-अलग रोशनी की जरूरत होती है। कुछ बीजों को प्रकाश चाहिए तो कुछ को अंधेरा। बीज बोते समय पैकेट पर दी गई जानकारी जरूर पढ़ें। इनडोर गार्डनिंग में ग्रो लाइट का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।
अंकुरण के लिए मिट्टी का तापमान बहुत अहम है। अधिकतर बीज 20–30°C (68–86°F) के बीच तेजी से अंकुरित होते हैं। हर बीज का एक आदर्श तापमान होता है। इनडोर बीजों के लिए हीटिंग मैट का उपयोग करें, इससे अंकुरण तेज होता है।
और पढ़ें: Vine Flower Plants: समर में लगाएं 5 फ्लावर बेल प्लांट, बालकनी को देंगे धिनचक लुक
हर पौधा ट्रांसप्लांट को सहन नहीं कर पाता। इसलिए इसके बारे में भी जानकारी हासिल करें। टमाटर , मिर्च जैसे पौधों का आप ट्रांसप्लांट कर सकते हैं। जबकि गाजर, मूली जैसे पौधे सीधे जमीन में बोना बेहतर होता है। सही जगह पर शुरुआत करने से पौधे मजबूत बनते हैं।
बीज बोने के बाद मिट्टी में नमी रखें। ज्यादा पानी इक्ट्ठा नहीं होने दें। ये बीज को गला सकते हैं। अधिक नमी से फंगल इंफेक्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Gudhal Plant Growing Tips: सिर्फ एक टहनी से उगा लें गुड़हल का पौधा, 5 महीने में भर-भर कर मिलेंगे फूल
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.