MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • Vine Flower Plants: समर में लगाएं 5 फ्लावर बेल प्लांट, बालकनी को देंगे धिनचक लुक

Vine Flower Plants: समर में लगाएं 5 फ्लावर बेल प्लांट, बालकनी को देंगे धिनचक लुक

Summer Vine Flower: गर्मियों में बालकनी को रंगीन और महकदार बनाने के लिए फ्लावर बेल पौधे बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये कम जगह में तेजी से बढ़कर दीवार और रेलिंग को कवर करते हैं। जानें 5 खूबसूरत बेल पौधे, जो आपकी बालकनी को मिनी गार्डन बना देंगे।

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Feb 21 2026, 12:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Gemini AI

समर का मौसम बड़ा ही उबाऊ लगता है, लेकिन अगर बालकनी में रंग-बिरंगे फूल खिलें हो तो सोचिए फिर कैसा होगा उसे देखकर मन। कलरफुल बालकनी आपके मन को सुकून पहुंचाते हैं। सवाल है कि इस मौसम में बेल के कौन से प्लांट लगाएं, तो हम यहां बताएंगे इसका जवाब। ऐसे 5 प्लांट जिसे आप कम स्पेस में लगा सकती हैं। यह बेल प्लांट दीवार, ग्रिल या रेलिंग को खूबसूरती से कवर कर लेते हैं।

26
Image Credit : instagram

चमेली (Jasmine)

चमेली की बेल न सिर्फ सुंदर दिखती है, बल्कि इसकी खुशबू भी मन मोह लेती है। गर्मियों में इसकी खास मांग रहती है। इसे ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप और हवा मिलती रहे।

36
Image Credit : instagram

मधुमालती (Madhumalti)

खुशबूदार फूलों वाली यह बेल शाम के समय खास महक बिखेरती है। इसके फूल पहले सफेद, फिर गुलाबी और बाद में लाल हो जाते हैं, जो बालकनी को आकर्षक बनाते हैं। इसे धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है। यह बेल प्लांट भी समर में ढेर सारा फूल देता है।

46
Image Credit : instagram

एलामांडा (Allamanda )

पीले रंग के बड़े और आकर्षक फूलों वाला यह पौधा बालकनी में अलग ही चमक जोड़ देता है। इसे धूप और नियमित खाद की जरूरत होती है, ताकि फूल लगातार खिलते रहें। इसका बेल भी ऊपर की तरफ बढ़ता है। आप बालकनी में ऊपर की तरफ रस्सी बांधकर एक सुंदर सा बेल डिजाइन बना सकते हैं।

56
Image Credit : Gemini AI

मॉर्निंग ग्लोरी (Morning Glory)

नीले, बैंगनी और सफेद रंग के ट्रम्पेट शेप फूलों वाला यह पौधा सुबह के समय बेहद खूबसूरत लगता है। इसे धूप और हल्की नमी पसंद है। रेलिंग पर चढ़ाकर आप बालकनी को रॉयल लुक दे सकती हैं। इसका बेल ऊपर की तरफ जाता है। समर में सुबह-शाम इसमें पानी देना ना भूलें।

66
Image Credit : Gemini AI

 बोगनवेलिया (Bougainvillea)

गर्मियों के लिए यह सबसे पॉपुलर बेल पौधा है। तेज धूप में भी आसानी से खिलता है और गुलाबी, लाल, पीले व सफेद रंगों में मिलता है। कम पानी में भी अच्छी ग्रोथ करता है, इसलिए व्यस्त लोगों के लिए परफेक्ट है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vertical Garden Plants: बालकनी हो या दीवार, ये 7 पौधे बदल देंगे आपके घर की रौनक
Recommended image2
मुरझाया फूल = नया पौधा! सूखे फूलों को फेंक रहे हैं? रुकिए! इन्हीं से उगेंगे 5 खूबसूरत पौधे
Recommended image3
Mushroom Farming: ट्रेडिशनल फार्मिंग को बोलें NO, मशरुम की खेती से बनें मालामाल
Recommended image4
Leftover Food For Soil: जानकर चौंक जाएंगे! बचा हुआ खाना मिट्टी के लिए है कितना फायदेमंद
Recommended image5
Plants For Summer Season: खिली-खिली पत्तियों से सजेगी बगिया, गर्मियों में खिलने वाले 5 फूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved