
अगर आप किचन गार्डनिंग करते हैं, तो आपको बीच बोने के सही तरीके के बारे में पता होना बेहद जरूरी है, वरना हो सकता है कि पौधा तो लग जाए लेकिन उससे समय ज्यादा लगे। कुछ बीज ऐसे होते हैं जिन्हें बोने से पहले पानी में भिगोना जरूरी होता है। ऐसा करने से न सिर्फ बीज का अंकुरण तेज होता है। साथ ही बीच नरम होकर अच्छा ग्रो करता है। जानिए किन सब्जियों के बीज को भिगोकर बोना चाहिए।
धनिया को बोने से पहले इनके भूरे बीजों को पानी में करीब 8–12 घंटे सोक होने दें। साथ ही जब मिट्टी में बीज बोने जाए, तो इन्हें हल्का सा मसल दें। ऐसा करने से न सिर्फ बीज अंकुरण जल्दी होता है बल्कि हरी धनिया भी जल्दी तैयार हो जाती हैं।
गर्मियों में भिंडी आसानी से उगाई जा सकती हैं। भिंडी के बीज भिगोने का समय 10–12 घंटे तक होता है। बीज सख्त होते हैं, इसलिए फुलाना बेहद जरूरी होता है। अगर आप बिना फुलाए भिंडी के बीज मिट्टी में बो देंगे, तो हो सकता है कि पौधा निकलने में लंबा समय लग जाएं।
और पढ़ें: Plants For Humid Weather: चिपचिपे मौसम में भी घर रहेगा ठंडा, लगाएं ये 5 कूलिंग प्लांट्स
बेल वाली लौकी को लगाने से पहले भी आपको बीज पानी में सोक करना जरूरी है। भिगोने का समय: 6–10 घंटे होता है। अंकुरण तेज और स्ट्रॉन्ग होता है और बेल तेजी से बढ़ती है। तो इस गर्मी सब्जियों के बीज लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें और तेजी से सब्जियां घर में ही उगाएं।
आप कम स्थान में भी आसानी से पालक उगा सकते हैं। नर्सरी से बीज खरीद लाएं और उन्हें करीब 8–10 घंटे तक भिगोकर रख दें। ऐसा करने से पालक की पत्तियां जल्दी अंकुरित होंगी। आप मेथी के बीज 6–8 घंटे फुलाकर मिट्टी में बो सकती हैं। मेथी के बीज ज्यादातर घरों में मौजूद होते हैं।
ज्यादा देर यानी 1 दिन या 24 घंटे से अधिक बीच न भिगोएं वरना बीज सड़ सकते हैं। आपको सीड्स भिगोने के बाद तुरंत बो देना चाहिए। साथ ही हल्की नम मिट्टी जरूर रखें।
और पढ़ें: 6 Tricolor Foliage Plants: 3 रंगों वाले पत्तेदार पौधे, गर्मियों में फूलों को भी देंगे टक्कर!
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.