Serum Bottle Reuse Ideas: पौधों के लिए प्लांटर की तलाश है तो स्किन केयर में इस्तेमाल होने वाली सीरम बोतलों से बनाएं क्यूट और एस्थेटिक प्लांटर। देखें प्लांटस संग होम डेकोरेशन यूनिक आइडियाज।
चेहरे को ग्लोइंग और स्मूद बनाने के लिए आजकल महिलाएं तरह-तरह से सीरम इस्तेमाल करती हैं। अगर आपके पास भी खाली सीरम बोतलों की भरमार हैं तो इन्हें फेंकने या कबाड़ में देने की बजाय DIY Craft ट्राई करें। इनका यूज कर आप पौधों के लिए प्लांटर बना सकती हैं, जो न केवल एस्थेटिक और क्यूट लगते हैं बल्कि गमले और पॉट्स का खर्चा भी बचाते हैं। फोटो गैलरी में देखें ऐसी ही यूनिक आइडियाज।
24
सीरम बोतलों से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
होम एंट्रेस की खाली दीवार को डेकोरेट करने के लिए ये सस्टेनबल और यूनिक आइडिया है। इसके लिए छोटी-बड़ी साइज की 6-7 सीमर बोतलें लें। उन्हें किसी लकड़ी या फिर हैंगर की मदद से दीवार पर टांग दें। आखिर में इनमें आप Water Plants जैसे मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट लगाएं। आसपास फेयरी लाइट्स और हल्की सी डेकोरेशन इसे और भी एस्थेटिक लुक दे सकती हैं।
फ्रेम प्लांटर आइडियाज
घर में जगह की कमी है तो फ्रेम प्लांटर बढ़िया रहेगा। इसके कोई भी लकड़ी का फ्रेम लेकर उसमें जाली लगा दें और सीरम की छोटी-बड़ी बोतलों को रस्सी की मदद से बांध दें। इनमें मनी प्लांट, स्नैक प्लांट या फिर लकी बैंबी लगा सकते हैं। किनारों पर लगी फेयरी लाइट्स लुक कंप्लीट करेंगी।
34
कलरफुल बोतल प्लांटर
प्लेन बोतलें दिखने में सुंदर कम लगती हैं, ऐसे में आप इन्हें पेंट और चित्र से डेकोरेट करें। सजाने के लिए किसी भी तरह के रंग, थीम और कार्टून का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सेंटर टेबल और टीवी के पास रखने के लिए बेस्ट है। इन बोतलों में रियल प्लांट लगाने की बजाय आर कलरफुल-वाइब्रेंट बेबी ब्रीथ फ्लावर या फिर आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल करें।
अगर आप छोटी-छोटी चीजों को सजाने में इंट्रेस्ट रखती हैं तो वुडन प्लांटर चुनें। इसके लिए तीन छोटे-छोटे लकड़ी के टुकड़े लें और उसमें जूट की रस्सी की मदद से सीरम की बोतलों को बांध दें। अब आप इसमें एयर प्लांट, स्मॉल सेक्युलेंट पौधे या फिर हर्ब्स लगा सकते हैं। ये हॉल के साथ बेडरूम में क्यूट डेकोर लुक देगा।
स्विंग फ्रेम प्लांटर
ये अभी तक का सबसे क्रिएटिव DIY प्लांटर है। इसमें वुडन फ्रेम और सीरम बोतल का इस्तेमाल करते हुए झूला तैयार किया गया है। सबसे पहले लकड़ी के फ्रेम के ऊपरी हिस्से में 3-4 छेद कर लें और फिर चॉकलेट कलर से पेंट कर दें। बोतलों को रस्सी से बांधकर लटका दें और छोटे-छोटे आर्टिफिशियल फ्लावर लगाएं। ये हॉल को स्टेटमेंट पीस बनाने में कमी नहीं रखेगा।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.