
गर्मियों में आंखों को सुकून देने के लिए देने वाले प्लांटर लगाएं और हर किसी से तारीफे पाएं। समर में होम लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। कुछ सिंपल ट्रिंक और पेंटिंग की मदद से आप मिट्टी से लेकर प्लास्टिक प्लांटर को सुंदर बना सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ प्लांटर के बारे में।
गर्मी में तरबूज के डिजाइन का प्लांटर एक बेहद आकर्षक और फ्रेश आईडिया है। आप साधारण गमले में भी वाटरमेलन डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए पहले मिट्टी का गमला लें। उसे रेड कलर से पेंट कर दें। अब उसके ऊपर ग्रीन बॉर्डर बनाएं। अब ब्लैक कलर की मदद से छोटे-छोटे डॉट की डिजाइन बनाएं। बालकनी गार्डन को इंस्टेंट समर लुक मिलेगा। अगर आपके पास प्लास्टिक गमला है, तो भी आप उसमें यह लुक क्रिएट कर सकती हैं।
गर्मियों में आइसक्रीम को देखकर मानो मन ललचाने सा लगता है। सोचिए अगर आपके घर की बालकनी से लगाकर इनडोर प्लांट्स में आइसक्रीम कोन प्लांट लगे हो। इसे बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले एक गमला लें और उसमें लाइट ऑरेंज कलर भरें। अब इसके बाद ऊपर से ब्राउन या पिंक या अपनी फेवरेट सॉफ्टी का कलर भरकर डिजाइन बनाएं। डिफरेंट कलर की बिंदिया लगाकर इसे आइसक्रीम लुक दें। यह प्लांटर दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा और आसानी से बन भी जाएगा।
आप सिरेमिक प्लेन प्लांटर को फ्लोरल ब्यूटीफुल प्लांटर में आसानी से बदल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्लेन प्लांटर में अपनी पसंद का रंग करें। फिर उसमे क्ले से बनाएं हुए फ्लावर लगाएं और सूखने दें। आप फूलों मे भी रंग भरें। आप आसानी से सुंदर फ्लोरल डिजाइन वाला प्लांटर बना पाएंगे। मिट्टी के गमले में भी पेंट करके खूबसूरत लुक तैयार कर सकते हैं।
और पढ़ें: Balcony Butterfly Garden: छोटी बालकनी गार्डन में भी लग जाएगा तितलियों का मेला, करें 5 आसान काम
आप प्लांट को रेनबो कलर से लगाकर स्ट्रॉबेरी या फिर गर्मियों के फेवरेट फल की तरह भी पेंट कर सकते हैं। यह दिखने में काफी कूल लगते हैं और आसानी से इन्हें नया लुक दिया जा सकता है। तो इन गर्मियों में आंखों को सुकून देने के लिए प्लांटर को सिंपल ना रखें बल्कि डिफरेंट कलर से पेंट करके इनका लुक बदल दें।
और पढ़ें: Granite Planter Ideas: ग्रेनाइट प्लांटर से गार्डन को दें प्रीमियम और मजबूत लुक
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.