Plywood DIY Swing for Plants: प्लाईवुड के बेकार टुकड़े फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं शानदार झूला

Published : May 01, 2026, 05:15 PM ISTUpdated : May 02, 2026, 06:59 PM IST
Waste Plywood Plant Swing DIY

सार

Waste Plywood Plant Swing DIY: घर में पड़े बेकार प्लाईवुड के टुकड़ों का इस्तेमाल कर आप अपने होम गार्डन के पौधों के लिए शानदार प्लांट स्विंग (पौधों के लिए झूला) बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। अपने घर के बालकनी या गार्डन में इसे लगाकर स्लाइटिश लुक दे सकते हैं। जानिए

Waste Plywood DIY Plant Swing Idea: आपके होम गार्डन में झूला झूलते पौधे कैसे लगेंगे, जरा कल्पना कीजिए? है ना शानदार आइडिया। डीआईवाई प्लांट स्विंग आइडिया ना सिर्फ शानदार है बल्कि इसे अपने होम गार्डन में बनाना भी बेहद आसान है। अक्सर घर में फर्नीचर के काम के बाद प्लाईवुड के कई टुकड़े बच जाते हैं और बेकार पड़े होते हैं। ऐसे में इन्हें फेंकने के बजाए, बचे हुए बेकार पड़े प्लाईवुड के इस्तेमाल से आप अपने गार्डन में प्लांट स्विंग एड कर बेहद क्लासी टच दे सकते हैं। देखने वाले वाह, बोले बिना तो रह ही नहीं पाएंगे। तो जानिए अपने पौधों के लिए एक सुंदर झूला (Swing for Plant) बनाने का सुपर क्रिएटिव और बजट फ्रेंडली तरीका क्या है।

बेकार पड़े प्लाईवुड से ऐसे बनाएं प्लांट स्विंग (Waste Plywood Plant Swing)

अपने पौधों के लिए सुंदर स्विंग बनाने के लिए आपको बस कुछ बचे हुआ प्लाईवुड (प्लाई) चाहिए। आप स्क्रैप प्लाई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सबसे पहले घर पर बेकार पड़े प्लाईवुड को अपने मनपसंद शेप में काट लें और प्लाई के दोनों छोर पर दो-दो छेद करें। आप एक स्विंग में 4 से 5 प्लाई भी एड कर सकते हैं। प्लाई को फ्रेश लुक देने के लिए मनचाहे रंग से पेंट कर दें। इसे सुरक्षित रूप से लटकाने के लिए मजबूत सिंथेटिक नायलॉन रस्सी का इस्तेमाल करें, जोकि किसी भी हार्डवेयर स्टोर पर आसानी से मिल जाता है। ध्यान रखें की ऊपर से नीचे तक के लिए एक ही सिंगल रस्सी का इस्तेमाल करें। प्लाई के छेद में नायलॉन रस्सी डालें और हर छेद के पास एक नॉट लगाते जाएंं। इसके बाद बाद दूसरा, तीसरा और अन्य प्लाई भी एड करते हुए लबां स्विंग बना लें। ध्यान रखें की हर प्लाई के बीच में एक-एक हाथ का गैप जरूर हो, ताकि प्लांट पॉट आसानी रखें जा सकें। आपका बेकार प्लाईवुड से बना पौधों के लिए शानदार झूला (Waste Plywood Plant Swing) तैयार है। आगे जानिए इसे कहां लगाएं।

प्लाईवुड प्लांट स्विंग कहां लगाएं

प्लाईवुड प्लांट स्विंग को आप अपने बालकनी की दीवार पर या गार्डन में मन चाहे जगह पर लटका सकते हैं। चाहे तो बालकनी में एक लंबी प्लाई लगा कर उसमें ऐसे बहुत सारे प्लांट स्विंग एक साथ लटका सकते हैं। हर प्लाई के ऊपर एक-एक खूबसूरत प्लांट पॉट रखें। ये देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। पहली नजर में ऐसा महसूस होता है, जैसे ये पौधे झूला झूल रहे हों। तो इस आसान और क्रिएटिव प्लांट स्विंग आइडिया को आजमाएं और अपनी बालकनी या गार्डन को शानदार क्लासी टच दें। साथ ही आप अलग-अलग रंगों के पॉट्स, हैंगिंग रोप्स और लाइट्स का इस्तेमाल करके इसे और भी स्टाइलिश बना सकते हैं, जिससे आपकी स्पेस और भी ज्यादा यूनिक और फ्रेश नजर आए।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Flowering Plants for Home: मेन गेट को देंगे फ्रेश और रॉयल लुक, लगाएं ये फ्लावर प्लांट
Gardening Bizarre Hacks: चिली पाउडर डालने से गार्डन में क्या होता है? अजीबो-गरीब 5 हैक