Wood Ash Benefits: कूड़ा समझकर फेंक देते हैं लोग, लेकिन पौधों के लिए है सबसे दमदार खाद

Published : Jul 25, 2026, 09:00 PM IST
Wood Ash Benefits

सार

Wood Ash Benefits: क्या आप भी लकड़ी की राख को बेकार समझकर फेंक देते हैं? जानिए Wood Ash के गार्डनिंग फायदे, पौधों में इस्तेमाल करने का सही तरीका, किन पौधों में नहीं डालनी चाहिए और किन सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है।

पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए लोग महंगे-महंगे फर्टिलाइजर खरीदते हैं, लेकिन कई बार घर में मौजूद एक साधारण चीज ही बेहतरीन खाद का काम कर सकती है। लकड़ी की राख ऐसी ही एक नेचुरल चीज है, जिसे ज्यादातर लोग कूड़ा समझकर फेंक देते हैं। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पौधों की सेहत सुधारने में मदद करते हैं। हालांकि इसका सही मात्रा में और सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अधिक राख मिट्टी का संतुलन बिगाड़ सकती है।

लकड़ी की राख पौधों के लिए क्यों फायदेमंद है?

लकड़ी की राख में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह मिट्टी की फर्टिलिटी बढ़ाने, पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने और फूल-फल की क्वालिटी बेहतर करने में मदद करती है। खासकर फूलों वाले पौधों, सब्जियों और फलदार पौधों के लिए यह एक नेचुरल पोषक स्रोत मानी जाती है।

गार्डन में लकड़ी की राख का सही यूज कैसे करें?

राख पूरी तरह ठंडी और साफ होनी चाहिए। इसे पौधे के तने से थोड़ी दूरी पर मिट्टी के ऊपर हल्की मात्रा में छिड़कें और फिर मिट्टी में मिला दें। इसके बाद हल्की सिंचाई करें ताकि पोषक तत्व मिट्टी में अच्छी तरह पहुंच जाएं। इसे महीने में एक बार से ज्यादा यूज न करें।

इसे भी पढ़ें- Lepan Art Planters Design: एक प्लांटर, डबल डेकोरेशन! लेपन आर्ट वाले इन खूबसूरत प्लांटर्स पर दिल हार बैठेंगे आप

किन पौधों में लकड़ी की राख का यूज नहीं करना चाहिए?

जिन पौधों को Acidic मिट्टी पसंद होती है, जैसे अजेलिया, ब्लूबेरी, कैमेलिया और रोडोडेंड्रोन, उनमें लकड़ी की राख नहीं डालनी चाहिए। राख मिट्टी का pH बढ़ा देती है, जिससे ऐसे पौधों की ग्रोथ रूक सकती है।

इसे भी पढ़ें- Slaked lime Benefits: महंगे खाद की नहीं पड़ेगी जरूरत, पौधों में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए डालें ये सफेद चीज

लकड़ी की राख यूज करते समय रखें ये सावधानियां

कोयले, प्लाईवुड या पेंट की हुई लकड़ी की राख का यूज बिल्कुल न करें। राख का ज्यादा यूज पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है। बारिश के समय या तेज हवा में राख न डालें। यदि मिट्टी पहले से Alkaline है, तो इसका यूज करने से पहले मिट्टी की स्थिति जरूर चैक कर लें।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

बारिश में रंगीन पत्तियों से करें बालकनी की डेकोरेशन, कम मेंटिनेंस वाले 5 सुंदर प्लांट
नींबू में नहीं आ रहे फल? इंस्टाग्राम का वायरल गार्डनिंग ट्रिक करें फॉलो