Wood Cartoon DIY: नजर है पारखी तो टेढ़ी-मेढ़ी लकड़ी चुन, बनाएं 5 कार्टून कैरेक्टर गार्डन डेकोर

Published : May 23, 2026, 05:30 PM IST

Wood Cartoon DIY: आज के दौर में पारखी नजर और थोड़ी क्रिएटिविटी से बेकार लकड़ी के टुकड़ों को भी सुंदर डेकोर पीस में बदला जा सकता है। आप भी यहां से कुछ यूनिक आइडिया ले सकते हैं।

PREV
17

जंगल में या फिर गांव के बगीचे में आपको कई ऐसी लकड़ी के टुकड़े मिल जाएंगे जिसे देखकर आपको लगेगा कि इससे कुछ बनाना चाहिए। आप उन टुकड़ों के साथ क्रिएटिविटी का शानदार नमुना पेश कर सकते हैं। आप उनसे अपने गार्डन को डेकोर करने वाली पीस बना सकते हैं। तो चलिए दिखाते हैं, कुछ कार्टून वुड डेकोर पीस जो आपके गार्डन का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकता है।

27

छरहरी कार्टून लड़की लकड़ी से बनाएं

अब अगर आपके गार्डन में कुछ इस तरह का डेकोर पीस खड़ा हो, तो क्या लोग आकर उसके साथ फोटो नहीं क्लिक कराएंगे। टेढ़ी-मेढ़ी लकड़ी को क्लीन करके और कुछ चीजें इसमें जोड़कर एक छरहरी लड़की का रूप दे दिया गया। नीचे हिल्स पहनाकर इसे और भी अट्रैक्टिव बना दिया गया है। अब अगर आपको भी कहीं ऐसी लकड़ी फेंकी हुई मिल जाए, तो इसे जरूर ट्राई करें।

37

लंबी नाक वाला सीटिंग लड़का

लकड़ी के अलग-अलग साइज को जोड़कर लंबी नाक वाला लड़का बनाया गया है। कैप , शूज और ग्लव्स पहनाकर इसे एक कार्टून कैरेक्टर का रंग दिया गया है। गार्डन डेकोरेशन के लिए यह परफेक्ट पीस है। अगर आपको भी लकड़ी काटनी और जोड़नी आती हो, तो इसे तरह के कार्टून जरूर बनाएं।

47

लकड़ी से बनाएं कपल कार्टून कैरेक्टर

गार्डन की सुंदरता वहां बैठे कपल से और बढ़ जाती है, तो क्यों ना लकड़ी से अपने बगीचे में कार्टून कपल बना दें। यहां पर भी अलग-अलग साइज के लकड़ी को काटकर जोड़ा गया है। फिर क्ले की मदद से नोज बनाएं। कैप और स्कार्फ लगाकर लड़का और लड़की का रूप दे दें।

57

पेड़ के तना को दें चेहरा

अक्सर बारिश या तूफान में पेड़ उखड़ जाते हैं। अगर आपको मोटा तना कहीं से मिल जाए, तो फिर उसे अपने गार्डन का हिस्सा बना सकते हैं। गार्डन में तना को लाकर उसकी अच्छी तरह सफाई करें। फिर चेहरे की आकृति दें। वायर को जोड़कर चश्मा बनाए और बड़े से पॉट में झाड़ी वाला प्लांट लगाकर कैप की शक्ल दें। ये आपके गार्डन का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन पीस हो सकता है।

67

कैट कार्टून लकड़ी से बनाएं

कैट कार्टून डेकोर भी आप लकड़ी से आसानी से बना सकते हैं। मोटे और पतले लकड़ी के तनों को जोड़कर इसकी बॉडी तैयार करें। फिर गोल आकार में कटे हुए लकड़ी के टुकड़ों से चेहरा और कान बनाएं। इसमें लकड़ी की मूंछें और छोटी-छोटी आंखें जोड़कर इसे मजेदार लुक दें। आप इस तस्वीर से शानदार आइडिया ले सकते हैं।

Metallic से Colorful तक, बुद्धा फेस प्लांटर के ये डिजाइन देंगे घर को लक्जरी टच

77

लकड़ी से बनाएं उल्लू

छोटे-छोटे लकड़ी के पीस से आप उल्लू बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। बस आंखे और पंख की कटिंग अच्छे से करें और कील की मदद से जोड़ दें। पैर क्ले के जरिए बना लें। मिट्टी से भी आप छोटे-छोटे पैर बना सकते हैं।

और पढ़ें: DiY Mosquito Net Planter: मच्छरदानी हो गई बेकार, तो बनाएं ये 6 क्यूट प्लांटर

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories