Indoor Plants Wooden Planter: इंडोर प्लांट के लिए 7 वुडन प्लांटर, 1K में सजाएं मॉडर्न होम

Published : Feb 14, 2026, 04:29 PM IST
वुडन प्लांटर में लगाएं इंडोर प्लांट

सार

Small Wooden Planters for Indoor Plants Affordable Range 1000Rs: वुडन प्लांटर्स बजट में रहते हुए भी घर को गर्मजोशी, नेचुरल टच और मॉडर्न स्टाइल दे सकते हैं। सही डिजाइन चुनकर आप छोटे से स्पेस को भी खूबसूरत ग्रीन कॉर्नर में बदल सकती हैं।

घर में Indoor Plants (इंडोर प्लांट्स) रखना सिर्फ ट्रेंड नहीं बल्कि लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। ये घर में ऑक्सीजन, फ्रेशनेस और पॉजिटिव वाइब्स लाते हैं। लेकिन सही Planter (प्लांटर) चुनना उतना ही जरूरी है क्योंकि वही आपके डेकोर का असली स्टाइल तय करता है। अगर आप कम बजट में एस्थेटिक और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो Wooden Planters (वुडन प्लांटर) सबसे बेहतर ऑप्शन हैं। 1K के अंदर मिलने वाले इन 7 बेस्ट डिजाइंस को यहां देखें, जो आपके घर को एकदम मॉडर्न होम डेकोर लुक देंगे। 

मिनिमल स्क्वायर वुडन बॉक्स प्लांटर

यह सबसे सिंपल और एलीगेंट डिजाइन माना जाता है। चौकोर बॉक्स शेप में बना यह प्लांटर क्लीन लाइनों के कारण मॉडर्न इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाता है। आमतौर पर ये पॉलिश्ड या मैट फिनिश में मिलता है। इसमें आप सुक्युलेंट, स्नेक प्लांट या छोटे इंडोर प्लांट्स लगा सकती हैं। ये टेबल, शेल्फ या वर्क डेस्क पर रखने के लिए आइडियल हैं। यह डिजाइन कमरे को बिना ज्यादा भरे हुए स्टाइलिश बनाता है और मिनिमल लुक पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।

और पढ़ें -  शिवभक्तों का घर लगेगा शिवालय, पूजाघर में बनाएं 7 रंगोली

हैंगिंग वुडन प्लांटर डिजाइंस

यह छोटे घरों में भी ग्रीन डेकोर का मौका देता है और इंस्टाग्राम-स्टाइल लुक तैयार करता है। अगर आपके पास फ्लोर स्पेस कम है, तो यह डिजाइन बहुत काम का है। इसमें लकड़ी का पॉट रस्सी या मेटल चेन से लटका होता है। इसे बालकनी, विंडो या कॉर्नर डेकोर में सजाएं। ये ट्रेलिंग प्लांट्स के साथ बहुत सुंदर दिखते हैं और कमरे में वर्टिकल डाइमेंशन जोड़ते हैं।

स्टैंड वाला वुडन प्लांटर आइडिया

1000 रुपए के बजट में आने वाले इस लकड़ी के पॉट के साथ छोटा स्टैंड जुड़ा होता है जो प्लांट को ऊंचाई देता है। ऊंचाई के कारण प्लांट ज्यादा विजिबल होता है और कमरे का खाली कोना भी सज जाता है। खासतौर पर बड़े इंडोर प्लांट्स के लिए परफेक्ट है। इसे लिविंग रूम या बेडरूम कॉर्नर पर आप सजा सकती हैं। 

कार्व्ड ट्रेडिशनल वुडन पॉट डिजाइन

इस डिजाइन में लकड़ी पर नक्काशी या एथनिक पैटर्न बने होते हैं। ये ट्रेडिशनल या इंडियन थीम डेकोर के साथ शानदार दिखते हैं। आप इनको एंट्रेंस, पूजा रूम या ड्रॉइंग एरिया के पास रख सकती हैं। कम बजट में आने वाले ऐसे प्लांटर डिजाइन घर को कल्चर्ड और रॉयल फील देते हैं।

और पढ़ें -  वुडन डेकोर 5 मॉडर्न आइटम, दीवारों+रूम का बदलें रूप

मल्टी-पॉट वुडन फ्रेम प्लांटर

इसमें एक लकड़ी के फ्रेम में 2–3 छोटे पॉट लगे होते हैं। इससे एक ही जगह कई पौधे रखने का मौका मिलता है और डेकोर ज्यादा भरा-भरा दिखता है। आप इससे होम को माइक्रो गार्डन जैसा लुक दे सकते हैं। हर्ब्स या छोटे पौधे रखने के लिए ऐसे प्लांटर एकदम बढ़िया हैं। 

रस्टिक लॉग स्टाइल प्लांटर

यूनिक और आर्टिस्टिक लुक वाले यह प्लांटर डिजाइन बहुत सुंदर लगते हैं। इसमें पेड़ के तने जैसा नेचुरल और रॉ फिनिश मिलता है। बोहो या नेचर थीम डेकोर के लिए ये शानदार है। अगर आप यूनिक और ऑर्गेनिक लुक चाहती हैं तो यह सबसे अलग ऑप्शन है।

जियोमेट्रिक मॉडर्न वुडन प्लांटर

इस डिजाइन में अलग-अलग एंगल या शेप का इस्तेमाल होता है। तभी मॉडर्न अपार्टमेंट के लिए परफेक्ट है। यह डिजाइन सिर्फ प्लांटर नहीं बल्कि डेकोर पीस की तरह काम करता है। 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Negative Plant For Home: सजावट के चक्कर में न करें ये गलती, ये 5 कैक्टस ला सकते हैं नेगेटिविटी
Home Gardening Guide: 30 रु की नर्सरी ट्रे से उग जाएंगी ढेरों सब्जियां, बेबी प्लांट्स लगाने के 5 तरीके