आजादी के महापर्व पर अपने करीबियों को भेजें, ये मैसेज, कोट्स और शायरी

सार

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए है स्वतंत्रता दिवस के शुभकामनाएं संदेश, व्हाट्सएप स्टेटस, मैसेज, एसएमएस जिन्हें आप अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को भेज सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क : 15 अगस्त 2022 (Independence Day 2022) को भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है, जिसे आजादी के अमृत महोत्सव (azadi ka Amrit mahotsav) के नाम से मनाया जा रहा है। इस दिन हर घर तिरंगा लहराने की अपील भी की गई है। आजादी का पर्व हर हिंदुस्तानी के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि 1947 में इसी दिन हमें अंग्रेजों से आजादी मिली थी। हर साल इस दिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत आप अपने करीबियों रिश्तेदारों दोस्तों को यह मैसेज, कोट्स, ग्रीटिंग्स व्हाट्सएप स्टेटस (Independence Day wishes) भेज कर कर सकते हैं....

स्वतंत्रता दिवस कोट्स
- आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता एक सागर है; सागर की कुछ बूंदे गंदी हो जाएं तो सागर गंदा नहीं होता। - महात्मा गांधी

Latest Videos

- वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन वे मेरे विचारों को नहीं मार सकते। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, लेकिन वे मेरी आत्मा को कुचल नहीं पाएंगे। - भगत सिंह

- तुम मुझे अपना खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा। - नेताजी सुभाष चंद्र बोस

- मैं एक समुदाय की प्रगति को महिलाओं द्वारा हासिल की गई प्रगति के स्तर से मापता हूं - बीआर अंबेडकर

- स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा- बाल गंगाधर तिलक

- अपने आदर्शों को प्राप्त करने में हमारा साधन साध्य के समान पवित्र होना चाहिए! -डॉ राजेंद्र प्रसाद

- बहुत साल पहले, हमने नियति के साथ एक प्रतिज्ञा की थी, और अब समय आ गया है जब हम अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करेंगे। आधी रात के समय, जब दुनिया सोती है, भारत जीवन और स्वतंत्रता के लिए जाग जाएगा। - जवाहर लाल नेहरू

- एक देश की महानता उसके प्रेम और बलिदान के अटूट आदर्श में निहित है जो जाति की माताओं को प्रेरित करता है। - सरोजिनी नायडू

- अभी भी जिसका खून ना खौला, वो खून नहीं पानी है। जो देश के काम ना आए, वो बेकार जवानी है।- चंद्रशेखर आजाद

- यह मत पूछो कि आपका देश आपके लिए क्या कर सकता है। पूछें कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं। - जवाहर लाल नेहरू

स्वतंत्रता दिवस विशेज
- स्वतंत्रता एक ऐसी चीज है जिसके लिए आपको लड़ना है। हमने इसे हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया है, तो आइए हम अपनी आजादी का जश्न मनाएं। इसे कभी भी जाने न दें और इसे हमेशा अपने दिल में रखें। 
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

-  स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। आपके तन और मन में स्वतंत्रता हो, आपके वार्डों में विश्वास हो और आपकी आत्मा में गर्व हो। आइए हम अपने राष्ट्र को सलाम करें।

- आपको स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। तिरंगा हमेशा ऊंचा और ऊंचा उड़े और आसमान को छूए।

- मुझे भारतीय होने पर गर्व है और सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

- आप जीवन भर इस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विचारों की स्वतंत्रता और पसंद की स्वतंत्रता का आनंद लें। आपको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

स्वतंत्रता दिवस शायरी
- जमाने में मिलते हैं आशिक कई, मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता, नोटों में लिपट कर सोने में सिमटकर मरे हैं कई, मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता।

- कुछ नशा तिरंगे की आन का हैं, कुछ नशा मातृभूमि की शान का हैं हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तान की शान का हैं। 
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

- आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे, शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे, बची हो जो एक बूंद भी लहू की. तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।
जय हिन्द।

- खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं, मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं, करता हूं उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों, तुम्हारी हर सांस में तिरंगे का नसीब बसता है।

- ना जियो धर्मं के नाम पर, ना मरो धर्मं के नाम पर, इंसानियत ही है धर्मं वतन का बस जियो वतन के नाम पर।
भारत माता की जय।

यह भी पढ़ें जानवरों की हड्डियों से बनाई जाती है सुहाग की चूड़ियां, इस तरह की जाती है तैयार

एक ऐसी शख्सियत जिसने बदल दी हजार गांवों की तस्वीर, पढ़िए राजेंद्र सिंह के 'जलपुरुष' बनने की कहानी

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'घटिया लोग...', Ambedkar के अपमान पर Kangana Ranaut ने Congress को सुनाई खरी-खोटी
Mrunal Thakur ने Airport पर दिखाया Bossy Look #Shorts