45 साल की उम्र में 18 साल का जवां लड़का बना ये शख्स, जानें कैसे पाया उम्र पर काबू

Published : Jan 30, 2023, 09:01 AM ISTUpdated : Jan 30, 2023, 09:02 AM IST

हेल्थ डेस्क. जवां रहने की हर इंसान की चाहत होती है। लेकिन वक्त के साथ उम्र बढ़ना तय है। लेकिन ब्रायन जॉनसन नाम के बिजनेसमैन की उम्र थम गई है। 45 साल की उम्र में वो 18 साल के जवां लड़के जैसे बन गए हैं। आइए नीचे जानते हैं कैसे... 

PREV
16

बढ़ते उम्र का असर चेहरे पर ना दिखे इसके लिए हम क्या-क्या नहीं करते हैं। किसी को भी बुढ़ापा नहीं पसंद होता है। वो चाहता है कि उसकी जवानी ताउम्र बनी रहें। लेकिन क्या ऐसा मुमकिन हैं। एजिंग एक नेचुरल प्रोसेस हैं जिससे हर किसी को गुजरना होता है। हालांकि इसकी रफ्तार अच्छा खानपान और एक्सरसाइज से धीमी जरूर कर सकते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा शख्स हैं जिसे जवान रहने की ख्वाहिश ऐसी हैं कि वो खुद पर हर साल 16 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है।

26

पढ़ कर दंग हो गए ना...16 करोड़ रुपए रुपए। कैलिफोर्निया के रहने वाले ब्रायन जॉनसन (bryan johnson) वो नाम हैं जो इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बायोटेक कंपनी कार्नेल्को के मालिक ब्रायन हर साल खुद पर इतने करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं खुद को हमेशा जवान बनाए रखने के लिए। इसका फायदा भी उन्हें हो रहा है।

36

ब्रायन जॉनसन का उम्र बढ़ने की बजाय घटना शुरू कर दिया है। इसके लिए उनके साथ 30 मेडिकल प्रोफेशनल की एक टीम काम कर रही है। इस टीम को फिजीशियन ओलिवर जोलमैन लीड कर रहे हैं। रीजेनरेटिव मेडिसिन के स्पेशलिस्ट जोलमैन ने दावा किया है कि वो जॉनसन के अंगों की उम्र को बढ़ाने से रोक देंगे।

46


इसके लिए जॉनसन को कई तरह की प्रक्रिया को फॉलो करना होता है। वो करोड़ो रुपए खर्च करके मेडिकल निगरानी में चल रहे हैं। हर साल करीब 2 मिलियन डॉलर यानी 16 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। जॉनसन ने सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस की कहानी शेयर की है। बिजनेसमैन का दावा है कि मेडिकल एक्सपेरिमेंट की वजह से उनका उम्र कम होने लगा है। यानी उनकी फिजिकल स्टैमिना और फेफड़ों की ताकत 18 साल के व्यक्ति जैसी हो गई है।
 

56

डॉक्टर के बताए गए रास्तों पर चलने के कारण जॉनसन का दिल  37 साल के लड़के जैसा, फेफड़े 18 साल के लड़के जैसे और त्वचा किसी 28 साल के लड़के जैसी बना दी है। इसके साथ ही उनके मसूड़े किसी 17 साल के लड़के जैसे हो गए हैं।

66

जॉनसन के लिए डॉक्टरों ने प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट तैयार किया है। ये  प्रोग्राम 1,977-कैलोरी-काउंट स्ट्रिक्ट वेगन डाइट को फॉलो करता है। इसमें जॉनसन को  इंटेंसिटी एक्सरसाइज करना पड़ता है। रात में हर दिन सोने का वक्त निर्धारित किया गया है। डाइट को फॉलो करना होता है। इसके अलावा उनके स्वास्थ्य को सुनिश्चि करने के लिए उनके यहां एमआरआई की एक सीरीज, अल्ट्रासाउंड, कॉलीनोस्कोपी, ब्लड टेस्ट और एक मशीन लगाई गई हैं। हर दिन उन्हें कई चेकअप से गुजरना होता है।वह हर दिन सुबह 5:00 बजे उठ जाते हैं। 
इसके साथ ही वो ब्लू लाइट ब्लॉकिंग ग्लास भी पहनते हैं। यह ग्लास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकलने वाली किरणों को फिल्टर करने का काम करता है। उम्र पर काबू पा चुके जॉनसन का कहना है कि वो यह सब करके यह साबित करना चाहते हैं कि शरीर का धीरे-धीरे बूढ़ा होना नियम नहीं। बल्कि इसे पलटा जा सकता है।

और पढ़ें:

स्टाइल के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं जर्मनी और बेल्जियम के कप्तान, देखें 9 तस्वीरें

पापा संग मस्ती- मॉम संग दुलार, देखें हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य की 11 सबसे प्यारी PICS

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories