
अगर आप फल खाने के शौकीन हैं तो पाइनएप्पल (अनानास) को अपनी डाइट में जरूर शामिल कीजिए। ये सिर्फ स्वाद में ही खट्टा-मीठा नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है। पाइनएप्पल में ब्रोमेलेन नामक एंजाइम होता है, जो शरीर में सूजन कम करने, पाचन सुधारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स की मानें तो अनानास का नियमित सेवन कई गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकता है — खासतौर पर साइनस, जोड़ों का दर्द, पाचन संबंधी समस्याएं और इम्यून वीकनेस जैसी दिक्कतों में यह बेहद फायदेमंद है।
1. दिल को स्वस्थ रखे
अनानास दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी दिल की बीमारियों से बचाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है और स्ट्रोक का खतरा कम करता है। गंभीर दिल की बीमारियों से बचने के लिए अनानास ज़रूर खाएं।
2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
अनानास में ब्रोमेलिन एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इससे गैस, पेट फूलना और कब्ज़ की समस्या दूर होती है।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
अनानास विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सर्दी-खांसी से बचाता है। अगर आपकी इम्यूनिटी कमज़ोर है, तो रोज़ अनानास खाना शुरू करें।
4. वज़न कम करने में मददगार
अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं, तो अनानास को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें फाइबर ज़्यादा और कैलोरी व कार्बोहाइड्रेट कम होते हैं। ये शरीर में पानी की कमी पूरी करता है और भूख को नियंत्रित रखता है।
5. कैंसर का खतरा कम करे
अनानास में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। अनानास में मौजूद ब्रोमेलिन कुछ कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकता है।
6. पाचन शक्ति बेहतर बनाए
अनानास में ब्रोमेलिन एंजाइम होता है, जो पाचन में मदद करता है। ये खाने में मौजूद प्रोटीन को तोड़ता है। इसमें ज़्यादा फाइबर और पानी होने से ये पाचन के लिए अच्छा है।
7. त्वचा को निखारे
अनानास में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। ये कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा जवां रहती है।
8. ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे
अनानास में पोटेशियम होता है, जो शरीर में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
9. हड्डियों को मजबूत बनाए
अनानास में मैंगनीज भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए जरूरी है। इसमें कॉपर और कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखता है। ये गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में भी कारगर है।
और खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें, यहां क्लिक करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.