Weight Loss:बिना सर्जरी के हो गए स्लिम, जानें कैसे अदनान सामी ने किया 120 किलो वजन कम?

Published : Jun 06, 2025, 12:33 PM ISTUpdated : Jun 06, 2025, 03:46 PM IST
adnan sami 120 kg weight loss journey

सार

Adnan Sami:सिंगर अदनान सामी ने बिना सर्जरी 120 किलो वजन कम कर सबको चौंका दिया। जानें उनकी वेट लॉस जर्नी, डाइट और लाइफस्टाइल सीक्रेट्स जिन्होंने उन्हें फिट बनाया।

Adnan Sami 120 kg Weight Loss Journey: अपनी मनमोहक आवाज से लोगों के दिलों में राज करने वाले सिंगर अदनान सामी का गजब ट्रांसफॉरमेशन हो चुका है। सिंगर अदनान का बड़ा हुआ वजन हर किसी ने देखा है। लेकिन अब अचानक से सिंगर के स्लिम होने पर लोगों के मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं। अदनान सामी ने अब तक 120 किलो तक वेट लॉस कर चुके हैं। आपको बताते चले कि अदनान सामी का वजन कभी 230 किलो हुआ करता था। अदनान के फैंस उनके घटे हुए वजन को देखकर दंग हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अदनान सामी ने किसी भी तरह की सर्जरी की मदद नहीं ली है। 

120 किलो वेट लॉस कर स्लिम हो गए अदनान सामी

अदनान का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था जिसमे उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने वेट लॉस के लिए सर्जरी कराई है। फैंस को लग रहा था कि अदनान ने बेरियाट्रिक सर्जरी की मदद ली है। वहीं कुछ का मानना था कि अदनान लाइपोसक्शन कराकर स्लिम दिखने लगे हैं। अदनान ने बताया कि उन्होंने किसी भी तरह की मोटापे की सर्जरी नहीं कराई। अदनान का 120 किलो वेट लॉस अच्छी लाइफस्टाइल और डाइट अपनाने से हुआ है।

वेट लॉस के लिए किया डाइट में सुधार

अदनान ने वेट लॉस के लिए ह्यूस्टन की न्यूट्रीशनिस्ट की मदद ली। अच्छी डाइट के कारण अदनान को वेट लॉस करने में मदद मिली। अदनान के खाने में हाई प्रोटीन की मात्रा शामिल थी। साथ ही राइस, ब्रेड, अल्कोहॉल को सिंगर ने पूरी तरह से अवाइड किया।अदनान ने स्ट्रिक्ट डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की मदद से 1 महीने में ही 20 किलो वजन कम कर लिया। अदनान अपने रूटीन को स्ट्रिक तरीके से फॉलो कर रहे हैं ताकि दोबारा वजन न बढ़ जाए। अदनान बता चुके हैं कि वो खाने के शौकीन है जिसके कारण उनका तेजी से वजन बढ़ा था।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत