
कई बार शरीर के मोटापे का कारण आपकी डाइट होती है। किसी बीमारी के न होने के कारण भी व्यक्ति का वजन बढ़ता रहता है। अगर ऐसे में डाइट की मदद ली जाए, तो वेट लॉस आसानी से किया जा सकता है। कई जतन करने के बाद भी अगर आपका वजन कम नहीं हुआ है, तो आप एक बार एंटी इन्फ्लेमेटरी डाइट अपना कर देखें। 12 हफ्तों में आपको 10 किलो वजन तक कम करने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं एंटी इन्फ्लेमेटरी डाइट में सुबह से शाम तक क्या चीजें शामिल की जा सकती हैं।
एंटी इन्फ्लेमेटरी डाइट शरीर की सूजन को कम करने का काम करती है, जिससे कि वेट लॉस भी हो जाता है। जब आप इस डाइट को रेगुलर बेस पर खाते हैं, तो मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। मेटाबॉलिज्म ठीक रहने पर कैलोरी बर्न होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही शरीर की सूजन भी कम होती है।
और पढ़ें: Skin Care : महंगे फेसवॉश को कहें बाय, जीरो बजट में इन 3 नेचुरल चीजों से पाएं ग्लोइंग स्किन
ब्रेकफास्ट: आपको ब्रो ब्रेकफास्ट में 400 कैलोरी लेना चाहिए,जिसमें कि 25 ग्राम प्रोटीन शामिल हो। अगर आप नॉर्थ इंडियन हैं, तो आप ब्रेकफास्ट में मूंग दाल चीला पनीर फीलिंग के साथ खा सकते हैं। इसमें 40 ग्राम दाल और 50 ग्राम पनीर होनी चाहिए। साथ में पुदीने की चटनी जरूर मिलाएं। इसमें आपको प्लांट प्रोटीन के साथ एंटी इन्फ्लेमेटरी हल्दी, अदरक और लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहे तो बेसन चीला, रागी डोसा, सांभर चटनी आदि का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
लंच: लंच में करीब 600 कैलोरी शामिल करें, जिसमें 30 ग्राम प्रोटीन जरूरी है। आप लंच में चावल, राजमा, दही खा सकते हैं। अगर आपको चपाती के साथ सब्जी पसंद है, तो चिकन करी, दो रोटी, पसंद की सब्जिययां लें। 150 ग्राम चिकन और आधा कप सब्जी आपके शरीर के लिए बेहतर है।
अगर आप साउथ इंडियन हैं, तो राइस के साथ रसम और एग भूर्जी खा सकते हैं। एक कप चावल और आधा कप रसम में दो एग शामिल करें। साथ में अदरक, हल्दी, काली मिर्च डालना ना भूलें। वहीं दही के साथ राइस, सांभर और पनीर फ्राई ट्राय करें।आपको रेड राइस शामिल करने चाहिए, जो कि एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त होते हैं।
डिनर: डिनर में आप 500 कैलोरी ले सकते हैं, जिसमें 30 ग्राम प्रोटीन रखें। रोटी के साथ पालक पनीर और रायता खाएं। 2 रोटी के साथ 75 ग्राम पनीर और आधा कप रायता की क्वांटिटी वेट लॉस के लिए ठीक रहेगी।
और पढ़ें: क्या आपके भी सर्दियों में बहुत जल्दी पड़ जाते हैं हाथ पैर ठंडे? इन 4 ट्रिक्स का करें इस्तेमाल
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.