
Avoid Food in Dinner: खुद को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल और खानपान का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि ये दो ऐसी न्यूनतम चीजें हैं, जो आपको लंबा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करती हैं। यूएस CDC की रिपोर्ट (ref.) के अनुसार, स्वस्थ आहार लेने से वयस्कों को कई फायदे मिल सकते हैं, जैसे कि यह आपको लंबे समय तक जीने में मदद कर सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए हर व्यक्ति को तीन बार भोजन करने की जरूरत होती है। लेकिन तीनों भोजन के लिए सही खाद्य पदार्थों का चयन करना भी बहुत जरूरी है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें सुबह के समय खाने से बचना चाहिए, जबकि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिन्हें रात में नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रात के खाने में खाने से बचना चाहिए।
साक्षी लालवानी जो कि एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और ऐसी 5 चीजों के बारे में बताया है जिन्हें रात के खाने में खाने से बचना चाहिए। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, बेहतर पाचन के लिए रात के खाने में इन 5 चीजों से बचें।
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, रात के खाने में पालक नहीं खाना चाहिए। क्योंकि रात में इसका सेवन करने से इसमें मौजूद आयरन और फाइबर को पचाना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि इस समय पाचन स्वाभाविक रूप से धीमा होता है। वहीं, रात में पालक खाने से पेट फूल सकता है और बेचैनी हो सकती है।
रात में फलों या फलों के जूस का सेवन करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि पौष्टिक होने के बावजूद, फलों में मौजूद प्राकृतिक शुगर पेट फूलने और आपकी नींद में खलल डाल सकती है।
कई लोग रात में सलाद में इन दोनों चीजों को शामिल करते हैं। या कई लोग सब्जियों में चुकंदर मिलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह के ठंडे खाद्य पदार्थ शाम को आपकी पाचन अग्नि को कमजोर कर सकते हैं। ऐसे में आपको इन्हें रात के खाने में खाने से भी बचना चाहिए।
इसके अलावा रात के खाने में अंकुरित अनाज खाने से बचें। क्योंकि फाइबर से भरपूर होने के बावजूद रात में इन्हें खाने से गैस और पेट की समस्या हो सकती है।
अगर आपको रात के खाने में दही खाना पसंद है, तो अपनी यह आदत बदल लें, क्योंकि इसकी ठंडी तासीर के कारण रात में बलगम जमा हो सकता है और पाचन धीमा हो सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.