
अनार एक ऐसा फल है जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, के, बी, ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना अनार खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। साथ ही यह एनीमिया से बचाव में भी मददगार है। फाइबर से भरपूर अनार का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी अनार का सेवन किया जा सकता है। अनार में मौजूद नाइट्रिक एसिड धमनियों में जमा फैट और अन्य तत्वों को साफ करने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है।
अनार में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी अनार का जूस बहुत फायदेमंद होता है। वजन कम करना चाहते हैं तो अनार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम अनार के दानों में 83 कैलोरी होती है। अनार को डाइट में शामिल करने से त्वचा के स्वास्थ्य को भी लाभ होता है।
ध्यान दें: अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ या पोषण विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.