
भारत में आजकल हृदय रोगियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कहने को तो हृदय रोग सभी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसकी मुख्य वजह है खराब जीवनशैली, खानपान, तनाव और व्यायाम न करना आदि। क्या आप जानते हैं..? अन्य बीमारियों की तुलना में हृदय रोग से हर साल सबसे ज़्यादा मौतें होती हैं।
अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी जीवनशैली और खानपान पर विशेष ध्यान दें। हृदय स्वास्थ्य के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पेय पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ़ आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे, बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्थ रखेंगे।
ह्रदय को स्वस्थ रखने में मददगार पेय पदार्थ :
1. ग्रीन टी :
आजकल बहुत से लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। इस चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। यह सूजन और दर्द को कम करता है। इस चाय को पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। इसलिए रोज़ाना इस चाय को ज़रूर पिएं।
2. ओट्स मिल्क :
ओट्स मिल्क शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह दूध आसानी से पच जाता है। खास बात यह है कि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इस दूध को पीने से न सिर्फ़ बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, बल्कि हृदय रोग का ख़तरा भी कम होता है। इसलिए रोज़ाना एक गिलास दूध ज़रूर पिएं।
3. फलों के रस :
ये भी दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही, यह इम्यूनिटी को मज़बूत बनाता है, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके लिए आप बाहर से खरीद कर पीने की बजाय घर पर ही बनाकर पिएं। क्योंकि बाहर चीनी ज़्यादा मात्रा में मिलाने से यह शरीर को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, अगर आप घर पर बनाकर पीते हैं तो यह दिल को स्वस्थ रखता है।
4. पुदीने का पानी :
पुदीने का पानी लगातार पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। साथ ही, इस पानी में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। इससे दिल के ख़तरे को कम किया जा सकता है।
5. गाजर और चुकंदर का जूस :
गाजर और चुकंदर का जूस सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इनमें नाइट्रेट्स होते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। गाजर में बीटा कैरोटीन होता है। यह रक्त वाहिकाओं को साफ़ करने में मदद करता है। गाजर और चुकंदर का जूस नियमित रूप से पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.