बच्चों का दिमाग तेज करेगा ये छोटा फल!

Published : May 26, 2025, 02:31 PM IST
बच्चों का दिमाग तेज करेगा ये छोटा फल!

सार

Blueberries benefits: बच्चों की याददाश्त और फोकस बढ़ाने में ब्लूबेरी का कमाल! रिसर्च भी मानती है इसके फायदे। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाने तक, ब्लूबेरी है बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद।

बच्चों के मानसिक विकास के लिए पोषण से भरपूर आहार देना उतना ही ज़रूरी है जितना उनकी पढ़ाई या खेल। आज के समय में जब बच्चों को याददाश्त से जुड़े कई टास्क मिलते हैं, तो उनके दिमाग को ताकत देने वाला खाना देना और भी ज़रूरी हो जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो ब्लूबेरी (Blueberry) इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है।ब्लूबेरी को ब्रेन फूड कहा जाता है और इसकी वजह है इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल और ओमेगा-3 फैटी एसिड। ये सभी तत्व मिलकर बच्चों के मस्तिष्क को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।

  • ब्लूबेरी बच्चों की याददाश्त तेज करता है:  इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स दिमाग की कोशिकाओं को सक्रिय करते हैं जिससे मेमोरी तेज होती है।
  • तनाव करता है कम, फोकस बढ़ाता है :  जो बच्चे पढ़ाई या परीक्षा के तनाव से जूझते हैं, उनके लिए ब्लूबेरी का सेवन तनाव कम करने में सहायक होता है।

रिसर्च ने किया साबित 

रिसर्च से यह साबित हो चुका है कि नियमित रूप से ब्लूबेरी का सेवन पार्किंसन जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का खतरा 40% तक कम कर सकता है। इसके अलावा यह ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है।

इम्यूनिटी भी बढ़ाती है ब्लूबेरी

ब्लूबेरी विटामिन सी से भरपूर होती है, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। बदलते मौसम या वायरस के बीच ये एक नेचुरल कवच का काम करता है। ये सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बड़ों के लिए भी है फायदेमंद है। ब्लूबेरी के फायदे केवल बच्चों तक सीमित नहीं हैं। ये बड़ों के लिए भी बहुत लाभकारी है।

  1. कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
  2. ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है
  3. दिल की सेहत को बेहतर बनाता है
  4. डायबिटीज और पाचन के लिए भी लाभकारी

ब्लूबेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी ये ब्लड शुगर को जल्दी नहीं बढ़ाता। साथ ही इसका फाइबर कंटेंट पाचन को सुधारता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। साथ ही अगर त्वचा में रौनक नहीं है या स्किन dull लगती है, तो ब्लूबेरी एक नेचुरल स्किन बूस्टर का काम कर सकती है। इसमें मौजूद विटामिन C स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका