इंग्लैंड के नॉर्थम्पटनशायर में रहने वाली 20 साल की मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ने अपने वेट लॉस से सबसे चौंका दिया है। मिल्ली स्लेटर ने एक टिकटॉक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने करीब 48 किलो वजन कम कर लिया है।
25
67KG तक दुबली हुईं स्लेटर
जनवरी 2023 में उनका वजन 115 किलोग्राम था और अब वो 67 किलोग्राम तक दुबली हो गई हैं। स्लेटर के इस वीडियो में उनका टोंड फिगर साफ दिख रहा है। स्लेटर ने बताया कि ट्रेडमिल पर वेट ट्रेनिंग और इनक्लाइन वॉकिंग को शामिल करके उन्होंने वेट लॉस किया।
35
12-3-30 ट्रेडमिल वर्कआउट
दरअसल लॉरेन गिराल्डो के लोकप्रिय 12-3-30 ट्रेडमिल वर्कआउट से स्लेटर को काफी इंस्पिरेशन मिली। वो 30 मिनट तक 3 मील प्रति घंटे की स्पीड से 12 प्रतिशत की गति से चलती है। यह एक्सरसाइज कम प्रभाव वाले वर्कआउट के साथ ढेर सारी कैलोरी जलाने के लिए जानी जाती है।
45
इनक्लाइन वॉके बड़े फायदे
इनक्लाइन से ग्लूट्स, क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और कार्ब्स को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। इसके लाभ कैलोरी बर्न से कहीं आगे तक फैले हुए हैं। मध्यम से तेज गति से चलने से याददाश्त, नींद, मल्टी वर्क में सुधार हो सकता है और आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसीलिए सप्ताह में पांच बार 12-3-30 वर्कआउट हर एक एडल्ट को करना चाहिए।
55
इनक्लाइन में बर्न होती है ज्यादा कैलोरी
जर्नल ऑफ बायोमैकेनिक्स में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि पार्टिसिपेंट्स ने 5% इनक्लाइन पर 17% ज्यादा कैलोरी जलाई और 10% इनक्लाइन पर 32% ज्यादा कैलोरी बर्न की, जबकि सपाट सतह पर चलने से ऐसा नहीं हुआ। हेल्थसेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार 12-3-30 करने वाला 150 पाउंड का व्यक्ति 30 मिनट में लगभग 300 कैलोरी जला सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.