
Cheese cause nightmares: बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में चीज खाने का खूब क्रेज है। स्नेक्स से लगाकर डिनर तक में चीज डालना आजकल फैशन बन गया है। चीज को लेकर एक हैरान करने वाली स्टडी सामने आई है। स्टडी में बताया गया है कि कुछ लोगों को चीज का सेवन करने के बाद बुरे सपने आते हैं। जी हां! यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी नामक जर्नल (journal Frontiers in Psychology) में छपी रिपोर्ट बता रही है। जानिए आखिर क्या है बुरे सपने और चीज के सेवन का कनेक्शन।
लेक्टोज इंटोलरेंस से जूझ रहे लोगों में चीज या पनीर का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर देता है। फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी नामक जर्नल स्टडी में बताया गया है कि लेक्टोज इंटोलरेंस वाले लोग अगर चीज का सेवन करते हैं तो उन्हें बुरे सपने आने की संभावना अधिक होती है। वैसे तो लेक्टोज इंटोलरेंस वाले लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से मना किया जाता है वरना गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
अध्ययन के दौरान 1000 से ज्यादा प्रतिभागियों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों में कुछ लोगों ने चीज के साथ ही डेयरी प्रोडक्ट्स को बुरे सपनों के लिए जिम्मेदार ठहराया। वहीं 5.5% लोगों का मानना था कि वह जो भी कुछ खाते हैं उससे उनके सपनों के गुणवत्ता पर फर्क पड़ता है। NCB न्यूज के अनुसार प्रोफेसर टूर नेल्सन ने कहा कि लोग बुरे सपने के लिए चीज को जिम्मेदार ठहराते थे इसलिए अध्ययन के माध्यम से मुझे बेहतर उत्तर मिले। स्टडी में चेडर और पार्मेसन चीज को खास तौर पर जिम्मेदार बताया गया। स्टडी में चीज को नींद के लिए अधिक संवेदनशील बताया गया। कोलंबिया विश्वविद्यालय में नींद और चीज के संबंध को लेकर इस बारे में अध्ययन किया गया और पाया गया कि नींद संबंधी समस्या पेट से जुड़ी हो सकती है।
स्टडी में ये बात भी साफ की गई है कि जिन लोगों को जठरांत्र संबंधी समस्याएं (GI issues) हैं, वो खराब नींद और सपने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। आंत के अनहेल्दी होने से पेट फूलना, गैस और पेट में ऐंठन हो सकती है। इस कारण से नींद में खलल पैदा होता है और बुरे सपने की संभावना बढ जाती है।
जिन लोगों को लेक्टोज इंटोलरेंस के साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज हो या चीज से एलर्जी हो उन्हें कभी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे पेट को समस्याएं होंगी और कई अन्य जोड़ी समस्याएं भी बढ़ जाएंगी।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.