Covid-19 Daily Update 30 May 2025: कोरोना का कहर लौट आया! 1828 नए केस,15 मौतें – कौन है हॉटस्पॉट?

Published : May 30, 2025, 12:47 PM IST
Covid-19 India

सार

देश में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं! एक्टिव केस 1828 के पार, 15 मौतें। केरल में सबसे ज़्यादा मामले, महाराष्ट्र में 9000+ टेस्ट। क्या ये चौथी लहर है?

हर दिन देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, शुक्रवार 30 मई 2025 को देश भर में कोविड के एक्टिव केस की संख्या 1828 के करीब पहुंच गई है, एक्सपर्ट इसे कोरोना वायरस के चौथा वेव कह रहे हैं। कोरोना के एक्टिव केस की संख्या के साथ-साथ अब तक इससे 15 मौत भी हो चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा कोरोना से मौत के मामले महाराष्ट्र से है, जहां अब तक 15 में 6 मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र सरकार कोरोना से बढ़ते मामले को लेकर राज्य में कोरोना वायरस के लिए इन्फ्लूएंजा और सांस से जुड़ी बीमारियों की सर्वे करना शुरू कर दिया है।

केरल में है सबसे ज्यादा कोरोना के मामले

महाराष्ट्र के बाद बात करें गुजरात की तो यहां गुरुवार को 6 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें एक 8 महीने की बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। देशभर में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल से आ रही है, जहां मामले तीन-चार सौ से 727 हो चुकी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर कहा है कि राज्य में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन JN वेरिएंट LF7 के मामले आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में हो चुके हैं कोरोना के 9 हजार से ज्यादा टेस्ट

कोरोना के बढ़ते मामले की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि गुरुवार को कोरोना के 79 नए मामले सामने आए है। जनवरी 2025 से लेकर अब तक मुंबई में 379 कोरोना के मरीज मिले हैं, जनवरी से लेकर अब तक राज्य में 9592 कोविड-19 टेस्ट हो चुके हैं। महाराष्ट्र के अलावा जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं, ये दोनों मामले श्रीनगर से है और ये केरल के रहने वाले हैं, जो गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

देश में ये है कोरोना के हाल, जानें आपके राज्य में है कितने केस

  • केरल- कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस के साथ केरल में 727 कोरोना के मरीज पाए गए हैं।
  • महाराष्ट्र- कोरोना के बढ़ते मामले के बीच देश में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां, कोरोना के 425 मामले सामने आए हैं और यहां अब तक इससे 6 मौत हो चुकी है।
  • गुजरात- गुजरात में भी कोरोना के केस थमने का नाम नहीं है, यहां कोरोना के एक्टिव केस 183 हो चुके हैं।
  • कर्नाटक- कर्नाटक में भी 148 के स हो चुके हैं, साथ ही यहां भी तेजी से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
  • दिल्ली- राजधानी दिल्ली में रफ्तार भले ही धिमी है, लेकिन यहां भी कोरोना के 123 एक्टिव केस हो चुके हैं।
  • तमिलनाडु-तमिलनाडु में भी 69 एक्टिव के रजिस्टर हुए हैं और यहां भी कोरोना फैलने के लिए तैयार है।
  • पश्चिम बंगाल-कोरोना के मामले बंगाल में 27 हो गए हैं, जहां 2-4 दिन तक कोई मामले नहीं थे, वहां अब केस आने लगे हैं।
  • हरियाणा - हरियाणा में अब तक 18 एक्टिव केस सामने आए हैं, कोरोना अपने रफ्तार में है, जहां जितना केस उतने गति से ये आगे बढ़ रहा है।
  • बिहार- 11 बिहार में अब 2 से 9 एक्टिव केस हो चुका है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारी के साथ यहां कोरोना को लेकर खास व्यवस्था की गई है।
  • पुडुचेरी-9 कोरोना देश के कोने तक पहुंच रहा है, पुडुचेरी में कोरोना के 9 एक्टिव केस दर्ज किया गया है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत