
Covid 19 Update: कोरोना के संक्रमण ने न सिर्फ बुजुर्गों को अपना शिकार बनाया बल्कि बच्चों का जीवन भी खतरे में पड़ रहा है। हाल ही में दिल्ली में 5 महीने के बच्चे की कोरोना से मौत की खबर सामने आई है। उड़ीसा के स्कूलों में कोरोना के बढ़ते केस के कारण कोविड प्रोटोकॉल लागू कर दी गई है। इस वक्त देशभर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 5,364 है। वहीं 55 लोग अब तक जान गवां चुके हैं। कोरोना के कारण विभिन्न राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में भी मामले देखने को मिल रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 500 नए मामले आ चुके हैं। केरल राज्य कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। केरल में 1,679 मामले आ चुके हैं। इसके साथ ही गुजरात में 615, पश्चिम बंगाल में 596 और अब तक दिल्ली में 592 मामले एक्टिव हैं। महाराष्ट्र भी इन सब में पीछे नहीं है। महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 548 है। कोरोना के नए वेरिएंट से देश के विभिन्न राज्य प्रभावित हो रहे हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों में कुछ अस्पतालों में मॉक ड्रिल प्रक्रिया शुरू हुई है। इस दौरान अस्पताल में जरूरी दवाइयों के साथ ही ऑक्सीजन, वेंटीलेटर आदि व्यवस्थाओं को देखा गया रिपोर्ट भी तैयार की गई ताकि चौथी लहर की स्थिति में अस्पताल चौकन्ने रहे और स्थिति से निपट सके।
विभिन्न राज्य में बढ़ते हुए कोरोना के केस के कारण केरल में कोविद-19 2023 गाइ़डलाइन फॉलो करने के निर्देश दिए गए हैं। इंफ्लूएंजा के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को मास्क लगाने की सलाग दी गई है। साथ ही अस्पतालों में भी मास्क पहन के आना अनिवार्य कर दिया गया है। देश के लिए विभिन्न राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट( दक्षिण और पश्चिम भारत) की सीक्वेंसिंग की गई है जो कि LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज से संबंधित हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.