हमारे हाथ-पैरों के जोड़ों में साइनोवियल द्रव होता है। यह संयोजी ऊतक की तरह काम करता है। उंगलियों, घुटनों, कोहनियों में पाए जाने वाले जोड़ों और हड्डियों को एक साथ जोड़ता है। यह द्रव जोड़ों के बीच लुब्रिकेंट की तरह काम करता है। यह द्रव जोड़ों को रगड़ने से बचाता है। इसमें मौजूद गैस उंगलियों के बीच खाली जगह बनाती है। इससे हवा का बुलबुला उंगलियों के जोड़ों में बन जाता है। जब हम चटकाते हैं तो बुलबुले फूटते हैं और आवाज आती है। ऐसा बार-बार करने से गठिया हो सकता है। जिन लोगों को पहले से गठिया है, उन्हें उंगलियां नहीं चटकानी चाहिए।